विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में वकील के खिलाफ केस दर्ज करने पर हंगामा, साथी अधिवक्ताओं ने थाने का घेराव कर रास्ताजाम किया

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 19 Sep 2026 03:04 PM (IST)

प्रयागराज में एक वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में साथी अधिवक्ताओं ने शिवकुटी थाने का घेराव कर ...और पढ़ें

प्रयागराज में साथी के खिलाफ केस दर्ज होने से शिवकुटी थाने के समक्ष आक्रोश जताते अधिवक्ता। जागरण

प्रयागराज में साथी के खिलाफ केस दर्ज होने से शिवकुटी थाने के समक्ष आक्रोश जताते अधिवक्ता। जागरण

HighLights

  1. आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शिवकुटी थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की

  2. पुलिस अधिकारियों ने वकील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई, तब मामला शांत हुआ

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के शिवकुटी थाने में एक अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किए जाने के विरोध में साथी वकीलों ने थाने का घेराव किया। थाने के सामने रास्ताजाम करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद मामला शांत हुआ।

वकील पर फर्जी केस दर्ज करने का आरोप

शिवकुटी थाने में शनिवार दोपहर बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंचे और नारेबारी करके घेराव कर दिया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि एक वकील के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप 

वकीलों का आरोप था कि पुलिस ने जबरन एकतरफा कार्रवाई की है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने थाने के सामने रास्ताजाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसीपी सिविल लाइंस मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं से बातचीत करके रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के रास्ते दिल्ली-वाराणसी Vande Bharat Sleeper के ट्रायल को लेकर तैयारी शुरू, प्रधानमंत्री दिखा सकते हैं हरी झंडी

यह भी पढ़ें- सड़क पर बाइक सवार का स्टंट देखना पड़ा भारी: प्रयागराज में बेकाबू बोलेरो ने भीड़ को रौंदा, शिक्षक की मौत व तीन गंभीर