विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमानत के चक्कर में न पड़ो अन्यथा जान से मार दिए जाओगे..., प्रयागराज में वकील को धमकी दी; साथी को कुचलने का प्रयास

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 06 Sep 2026 05:24 PM (IST)

प्रयागराज के अल्लापुर में बाइक सवारों ने वकील प्रभात कुमार पांडेय को जमानत के मामले में धमकी दी और उनके ...और पढ़ें

धमकी मिलने के बाद प्रयागराज के अधिवक्ता ने पुलिस से शिकायत की है।

धमकी मिलने के बाद प्रयागराज के अधिवक्ता ने पुलिस से शिकायत की है।

HighLights

  1. जार्जटाउन थाने में आरोपितों के खिलाफ पीड़ित ने दी तहरीर

  2. शहर के अल्लापुर मोहल्ले में बाइक सवारों ने की दबंगई 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के अल्लापुर  में सरेराह वकील प्रभात कुमार पांडेय को धमकी देने और उनके साथी को बाइक से कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ जार्जटाउन थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस फोटो के आधार पर धमकाने वालों की तलाश की जा रही है। घटना शनिवार शाम हुई।

धमकी देते हुए फरार हो गए 

प्रभात कुमार का कहना है कि वह अपने साथी के साथ कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान अल्लापुर में बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करके रोक लिया। धमकाया कि ज्यादा जमानत के चक्कर में न पड़ो अन्यथा जान से मार दिए जाओगे। उनके साथ ही बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्हें बाइक से कुचलने की कोशिश की। भीड़ जुटने पर धमकी देने वाले भाग निकले।

घर में घुसकर मारपीट, विरोध पर तोड़फोड़

देवघाट झलवा निवासी नीरज खरे के घर में घुसकर मारपीट करने और विरोध पर तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने मुहल्ले में रहने वाले दीपक मालवीय उर्फ दीपू चौबे और उसके बेटे आराध्य चौबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नीरज का आरोप है कि विपक्षी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। कुछ दिन पहले दीपक अपने बेटे के साथ उनके घर पर आकर मारपीट की। विरोध पर तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें- एक करोड़ की हेरोइन संग अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ANTF की प्रयागराज यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- प्रयागराज पुलिस की 33 टीमों ने गोतस्करों की तलाश में 80 जगह दी दबिश, यमुनापार में चार गिरफ्तार