विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में शादी से पहले बनाया संबंध, गर्भवती होने पर युवकी तो नदी में फेंका; मंगेतर समेत दो गिरफ्तार

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:55 AM (IST)

प्रयागराज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी से पहले गर्भवती हुई युवती को उसके मंगेतर ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. गर्भवती युवती को मंगेतर ने टोंस नदी में फेंका।

  2. मंगेतर सहित दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार।

  3. युवती अभी भी लापता, पुलिस कर रही तलाश।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाया। गर्भवती होने पर युवती को टोंस नदी में फेंक दिया। बुधवार को पुलिस ने मंगेतर सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, गायब युवती का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने नदी में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।एक व्यक्ति की 20 वर्षीय बेटी की शादी लवकुश पाल से तय हुई थी। आरोप है कि तीन सितंबर को लवकुश अपने साथी सुजनी, शुभम उर्फ हरिओम पाल के साथ युवती के घर आया। होने वाली सास को बताया कि बेटी को घुमाने के लिए ले जा रहे हैं।

इसके बाद बेटी वापस नहीं आई। काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद भी पता नहीं चला, तो पिता ने छह सितंबर को दोनों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। लवकुश ने स्वीकार किया कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसकी दूसरी शादी तय हुई थी।

विवाह से पहले शारीरिक संबंध बने तो युवती गर्भवती हो गई। इस बीच पता चला कि युवती का दो अन्य युवकों से भी संबंध है। इसके बाद वह शादी से पीछे हटने लगा, लेकिन युवती लगातार दबाव बना रही थी। इसकी वजह से उसने युवती को टोंस नदी में पुल के ऊपर से फेंक दिया। थानाध्यक्ष खीरी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। युवती की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। हत्या का मुकदमा दर्ज कर मंगेतर समेत दो को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- 'रेल हादसों के मुआवजे में नहीं होगा साक्षरता का भेदभाव', हाई कोर्ट ने पूरी राशि देने का दिया आदेश