विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में लापरवाही, बुजुर्ग के घर के सामने लगा दिए 4 खंभे; महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे वेद प्रकाश

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:56 AM (IST)

प्रयागराज में 85 वर्षीय वेद प्रकाश गोयल महीनों से बिजली विभाग की लापरवाही से जूझ रहे हैं, क्योंकि उनके घर ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. प्रयागराज में बुजुर्ग वेद प्रकाश गोयल के घर के सामने लगे चार खंभे।

  2. बिजली विभाग की लापरवाही से महीनों से शिकायत का समाधान नहीं।

  3. शहर के कई उपभोक्ता भी ऐसी ही समस्याओं से परेशान हैं।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण कितनी प्राथमिकता के तहत होता है, उसका उदाहरण देखना हो तो थार्नहिल रोड के रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग वेद प्रकाश गोयल की हालत देखकर पता चल जाता है। कई माह से बिजली विभाग के अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काटते-काटते वह थक गए, लेकिन उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

आश्चर्य की बात यह है कि वह जो शिकायत कर रहे हैं, उसके पीछे उनका कोई गलती नहीं है बल्कि बिजली विभाग का ही सब कुछ किया धरा है। थार्नहिल रोड निवासी वेद प्रकाश गोयल का कहना है कि वह अपने घरवालों के साथ बाहर गए थे।

इसी बीच बिजली विभाग द्वारा उनके घर के सामने चार खंभे लगा दिए गए। वह वापस लौटे तो खंभों को लगा देख हतप्रभ रह गए। मुख्य अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक सभी से शिकायत की। कई बार उनके कार्यालयों का चक्कर काटा। लगातार प्रार्थना पत्र भी दिया गया। अधिशासी अभियंता म्योहाल ने एस्टीमेट तैयार करने की बात कही, जिस पर वह तैयार भी हो गए।

आश्चर्य की बात यह रही कि अधिशासी अभियंता ने एस्टीमेट तक तैयार नहीं किया। यह सिर्फ वेद प्रकाश गोयल का ही मामला नहीं है बल्कि शहर के बमरौली, टैगोर टाउन, करैलाबाग, कल्याणी देवी, नैनी डिवीजन से संबंधित काफी उपभोक्ता हैं, जो लंबे समय से अपनी शिकायत लेकर इधर-उधर दौड़ रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'सिर्फ इंस्टाग्राम चैट से अवैध संबंध की बात साबित नहीं होती', इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज की पति की याचिका