विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में बड़ी वारदात: दहेज हत्या में वांछित युवक को अगवाकर मार डाला, भाभी का पिता साजिश का सूत्रधार निकला

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Wed, 26 Aug 2026 01:00 PM (IST)

दहेज हत्या के मामले में वांछित मोनू कुशवाहा का अपहरण कर हत्या कर दी गई और शव यमुना में फेंक ...और पढ़ें

मोनू कुशवाहा की फाइल फोटो।

मोनू कुशवाहा की फाइल फोटो।

HighLights

  1. युवक के भाई के ससुरालवालों ने हत्या कर यमुना में फेंकी लाश 

  2. कौशांबी के महिलाग्राम यमुना घाट पर शव पुलिस कर रही तलाश 

  3. पीड़ित परिवार में अपहृत मोनू की बरामदगी को किया था हंगामा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मोनू कुशवाहा को अगवा करके हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को कौशांबी जनपद में महिलाग्राम घाट के पास यमुना में फेंक दिया गया। पुलिस ने मोनू के भाई के ससुर नेम सिंह और उसके भतीजे पुनीत को उठाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार की। अब पुलिस शव की बरामदगी के लिए यमुना नदी में सर्च आपरेशन चला रही है। उधर 25 अगस्त को पीड़ित परिवार में अपहृत मोनू की बरामदगी के लिए थाने पहुंचकर हंगामा किया था।

भाभी की संदिग्ध मौत हुई थी, दहेज हत्या का केस दर्ज था 

बताया गया है कि मोनू के भाई की शादी संदीपनघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से शादी हुई थी। कुछ माह पहले महिला की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा कायम किया। इसके बाद मोनू के भाई, मां समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

मारा गया युवक भी मुकदमे में वांछित था 

इसी मुकदमे में मोनू भी वांछित चल रहा था। एक सप्ताह पहले कौशांबी निवासी मोनू संदिग्ध दशा में लापता हो गया। चचेरे बहनाई ने माेनू को अगवा करने का आरोप लगाया। इसके बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर तलाश शुरू की। मंगलवार रात पुलिस ने मोनू के भाई के ससुर नेम सिंह और उसके भतीजे को उठाकर पूछताछ की तो पता चला कि 19 अगस्त को माेनू की हत्या करके महिलाग्राम के पास बने पुल से यमुना नदी में फेंक दिया गया था।

लड़की के पिता हत्याकांड का सूत्रधार : डीसीपी सिटी  

बुधवार को एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता, पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष शांतनु सिंह पुलिस फोर्स के साथ महिलाग्राम घाट पहुंंचे और लाश की तलाश को सर्च आपरेशन शुरू करवाया। डीसीपी सिटी सागर जैन का कहना है कि लड़की का पिता नेम सिंह ही हत्याकांड का सूत्रधार है। उसे और उसके भतीजे को पकड़ा गया है। शव की तलाश कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: शास्त्री पुल की बंद लेन बहाल; हल्के वाहनों का आवागमन शुरू; भारी वाहन अभी नहीं चलेंगे

यह भी पढ़ें- माघ मेला-2027 में पहली बार यमुना पर बनेगा दो पीपा पुल, अरैल से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम पहुंचने में होगी सुविधा