विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PDA घटाएगा फ्लैटों की कीमत, आठ से 10 लाख रुपये कम देनी होगी धनराशि; जल्द शुरू होगी बिक्री

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 21 Jun 2026 05:56 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अपनी 10 आवासीय योजनाओं में 350 फ्लैटों की कीमत 5 से 10 लाख रुपये तक कम ...और पढ़ें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण आवासीय योजनाओं में कम कीमत पर फ्लैट बेचेगा।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण आवासीय योजनाओं में कम कीमत पर फ्लैट बेचेगा।

HighLights

  1. 10 आवासीय योजनाओं में 350 फ्लैट बेचने का पीडीए का है प्रस्ताव

  2. भूखंडों की भी बिक्री भी अलग-अलग आवासीय योजना में की जाएगी

जागरण संवाददाता,प्रयागराजद। अगर आप प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजनाओं में फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए तैयारी कर लीजिए। पीडीए अलग-अलग 10 आवासीय योजनाओं के फ्लैटों की कीमत पांच से 10 लाख रुपये कम करके बेचने की तैयारी कर रहा है। 350 फ्लैटों की बिक्री आने वाले कुछ दिनों में की जाएगी। फ्लैटों की बिक्री का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही फ्लैट खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

40 लाख कीमत वाले फ्लैट 30-32 लाख रुपये में मिलेंगे 

शहर के कालिंदीपुरम मुहल्ले में जागृति विहार, मौसम विहार, नैनी में जाह्नवी विहार और यमुना विहार, मानस विहार, सरस विहार, सुगम विहार, मंगल विहार आवासीय योजनाओं में फ्लैटों की बिक्री की जाएगी। 40 लाख कीमत वाले फ्लैट 30 से 32 लाख रुपये की जाएगी।

भूखंडों की भी बिक्री आवासीय योजनाओं में की जाएगी

पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि पीडीए के फ्लैटों की बिक्री तेजी से हो, इसके लिए कीमत घटाने का निर्णय लिया गया है। इस प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में पास कराकर बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। फ्लैटों केे अलावा भूखंडों की भी बिक्री अलग-अलग आवासीय योजना में की जाएगी।

यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक बसों में लगेगा आटोमैटिक फायर कंट्रोल सिस्टम, आग लगने पर स्वत: एक्टिव हो जाएगा; प्रयागराज में यात्रा होगी सुरक्षित

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 90 ग्राम पंचायत सचिवों की रोकी एक वेतन वृद्धि, नियमों के विपरीत भुगतान करने पर कसा शिकंजा