विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में 90 ग्राम पंचायत सचिवों की रोकी एक वेतन वृद्धि, नियमों के विपरीत भुगतान करने पर कसा शिकंजा

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 21 Jun 2026 05:35 PM (IST)

प्रयागराज में 90 ग्राम पंचायत सचिवों की एक वेतन वृद्धि रोक दी गई है क्योंकि उन्होंने भुगतान के लिए गेट-वे ...और पढ़ें

प्रयागराज के डीपीआरओ ने नियम विपरीत भुगतान करने वाले सचिवों पर कार्रवाई की।

प्रयागराज के डीपीआरओ ने नियम विपरीत भुगतान करने वाले सचिवों पर कार्रवाई की।

HighLights

  1. ग्राम पंचायतों में नहीं किया गेट-वे का प्रयोग

  2. जिला पंचायत राज अधिकारी ने की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शासन का स्प्ष्ट आदेश है कि ग्राम पंचायतों में सारे भुगतान गेट-वे से किए जाएं, लेकिन तमाम सचिवों को यह व्यवस्था रास नहीं आ रही है। नियमों को ताक पर रखकर ग्राम पंचायतों के खातों से पेमेंट किए जा रहे हैं। ऐसी ही मनमानी में डीपीआरओ ने 90 सचिवों की एक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।

मनमाना पेमेंट को रोकने के लिए गेट-वे पोर्टल 

ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के भुगतान से लेकर कार्ययोजनाएं बनाने तक सारा काम ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर होता है। पहले इस पोर्टल को कहीं भी किसी भी कंप्यूटर पर खोलकर सचिव भुगतान कर देते थे। इसमें कई बार मनमाना पेमेंट भी किए जाते थे। भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें जिले और शासन स्तर तक पहुंचती थी। इसी को देखते हुए अब गेट-वे पोर्टल लाया गया है। यह सिर्फ पंचायत भवन के कंप्यूटर पर ही खुलता है।

डीपीआरओ ने भुगतान में गड़बड़ी पकड़ी थी  

सभी सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पेमेंट गेट-वे पोर्टल से इतर न किया जाए। फिर भी जिले की सैकड़ों ग्राम पंचायतों में गेट-वे को दरकिनार कर पेमेंट किए जा रहे हैं। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बीते दिनों भुगतान की समीक्षा की थी, जिसमें ऐसी ही गड़बड़ी पकड़ी। इनमें सबसे अधिक मनमानी सैदाबाद व कौंधियारा ब्लाक में सामने आई है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने 90 सचिवों की एक वेतनवृद्धि रोक दी है।

संबंधित सचिवों पर विभागीय कार्रवाई होगी 

डीपीआरओ ने नियमों को ताक पर रखकर भुगतान करने का स्पष्टीकरण भी तलब किया है। डीपीआरओ ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद भी अगर, सुधार न हुआ तो संबंधित सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक बसों में लगेगा आटोमैटिक फायर कंट्रोल सिस्टम, आग लगने पर स्वत: एक्टिव हो जाएगा; प्रयागराज में यात्रा होगी सुरक्षित

यह भी पढ़ें- तंबाकू मुक्त बनेंगे स्कूल, गुटखा का पाउच मिलने पर मिलेगी नोटिस; प्रयागराज में बेसिक शिक्षा विभाग सख्त