विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में हादसे की वजह क्या थी? इफको की रिपोर्ट में तो कहा गया- नहीं फटा अमोनिया गैस टैंक

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 28 Mar 2026 03:11 PM (IST)

प्रयागराज में सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे की गुत्थी उलझती जा रही है। इफको की रिपोर्ट में ...और पढ़ें

प्रयागराज के चंदापुर में कोल्ड स्टोरेज में दुर्घटना के बाद फैला मलबा। जागरण आर्काइव

प्रयागराज के चंदापुर में कोल्ड स्टोरेज में दुर्घटना के बाद फैला मलबा। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. पीडब्ल्यूडी की जांच में पहले भी सामने आया था यही तथ्य

  2. पीडीए की रिपोर्ट अभी नहीं आई, उलझती जा रही गुत्थी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार में फाफामऊ के चंदापुर में पूर्व मंत्री व सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे की वजह क्या थी, यह गुत्थी पूरी तरह से सुलझने का नाम नहीं ले रही है। कोल्ड  स्टोरेज में अमोनिया गैस के टैंक के फटने की आशंका थी, लेकिन अब तक हुई जांच में इसके भी प्रमाण नहीं मिले।

पूर्व मंत्री के कोल्ड में हुई घटना की जांच के लिए प्रशासन की ओर से एडीएम एफआर की अगुवाई में एक कमेटी बनाई गई थी। यह कमेटी अलग-अलग कई विभागों से जांच करा रही है। पीडब्ल्यूडी, अग्निशमन, पीडीए, नगर निगम, बिजली, प्रदूषण, उद्यान, कारखाना और इफको विभाग इसमें शामिल हैं। इन सभी महकमों से घटनास्थल व उससे जुड़े बिंदुओं की जांच की रिपोर्ट मांगी गई थी।

इफको और पीडीए को छोड़कर अन्य विभागों ने पहले ही रिपोर्ट दे दी थी। पीडब्ल्यूडी की जांच में निकल कर आया था कि कोल्ड स्टोरेज के अमोनिया गैस टैंक में कोई विस्फोट नहीं हुआ था। बल्कि, पाइप में लीकेज था।

इसके बाद अब इफको की रिपोर्ट भी आ गई है। एडीएम एफआर वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह का कहना है कि इफको की जांच में अमोनिया गैस के टैंक के फटने की बात निकल कर नहीं आई। पीडीए की रिपोर्ट मिलनी अभी बाकी है। जल्द ही जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में जमींदोज कोल्ड स्टोरज का मलबा हटाने का काम बंद, क्यों वापस लौट गए नगर निगम के 28 वाहन?

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज का लाइसेंस रद, अमोनिया गैस रिसाव से इमारत ढहने से बड़ा हादसा हुआ था