विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में खुल्दाबाद इलाके में बखेड़ा के बाद अटाला चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, छुट्टी पर भेजे गए

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 03 Oct 2026 02:35 PM (IST)

खुल्दाबाद क्षेत्र में हुए बखेड़े के बाद प्रयागराज के अटाला चौकी इंचार्ज को छुट्टी पर भेज दिया गया है। उन ...और पढ़ें

प्रयागराज में अटला चौकी इंचार्ज छुट्टी पर भेजे गए।

प्रयागराज में अटला चौकी इंचार्ज छुट्टी पर भेजे गए।

HighLights

  1. चौकी इंचार्ज पर दो दिन पहले गोकशी मामले में एक व्यक्ति की पिटाई का आरोप

  2. बखेड़ा मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही, एक यूट्यूबर पर भी आरोप लगा है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में हुए बखेड़ा के बाद आखिरकार चौकी इंचार्ज अटाला को छुट्टी पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। कहा जा रहा है कि अब चौकी इंचार्ज को उस जगह तैनात भी नहीं किया जाएगा।

दो दिन पहले गोकशी के संदिग्ध मामले में एक व्यक्ति को उठाकर पूछताछ की गई थी। आरोप लगाया गया था की चौकी इंचार्ज ने मारपीट की थी। इसमें एक अहम रोल एक यूट्यूबर का भी सामने आया है। इस पर आरोप है कि वह संदिग्ध युवक को चौकी पर लेकर गया था। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुट थे।

यह भी पढ़ें- सिंचाईकर्मी के आवास पर फायरिंग, कार क्षतिग्रस्त; प्रयागराज में बेखौफ अपराधियों ने की वारदात

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में महिला डॉक्टर को साइबर अपराधियों ने एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 1.78 करोड़ रुपये ठगे

एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने किसी तरह मामले को संभाला था। अब इसी मामले में चौकी इंचार्ज को फिलहाल हटाकर छुट्टी पर भेज दिया गया है।