विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में 24 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश, तीन नवंबर तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज; लगातार वर्षा से ठंड बढ़ी

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 30 Oct 2026 01:27 PM (IST)

प्रयागराज में 24 घंटे से लगातार रुक-रुककर बारिश से ठंड बढ़ गई है और यह सिलसिला 3 नवंबर तक जारी ...और पढ़ें

मौसम ने बदली करवट तो लगातार दूसरे दिन भी शुक्रवार को हो रही रिमझिम बारिश। जागरण

मौसम ने बदली करवट तो लगातार दूसरे दिन भी शुक्रवार को हो रही रिमझिम बारिश। जागरण

HighLights

  1. पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 15.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई  

  2. लगातार बारिश और बादलों से संगम नगरी में दिन में भी ठंड का एससास

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। 29 अक्टूबर गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पूरी रात जारी रहा और शुक्रवार यानी आज 30 अक्टूबर को भी रुक-रुककर बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही है। लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंड बढ़ गई है।

तीन डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 15.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह बारिश गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रिकार्ड की गई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें तीन डिग्री की गिरावट आई है।

आज पूरे दिन बारिश होगी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रहेगी। इसके साथ एक-दो बार बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लगातार बादल छाए रहने और बारिश के चलते दिन के तापमान में अपेक्षाकृत गिरावट रहने की संभावना है। एक नवंबर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तीन नवंबर को फिर बदलेगा मौसम

तीन नवंबर को एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत दिए गए हैं। इस दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लगातार बारिश और बादलों की मौजूदगी से प्रयागराज के मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान अर्णब ने बदला प्रयागराज का मौसम, सुबह से हो रही रिमझिम बारिश; अब बढ़ेगी ठंड

 

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले नई दिल्ली-वाराणसी पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन नियमित चलेगी, प्रयागराज के लोगों को भी तोहफा