Prayagraj Ammonia Gas Incident : 6 वर्ष पूर्व इफको यूरिया यूनिट में अमोनिया गैस रिसाव, 2 अधिकारियों की मौत व 15 हुए थे घायल
Prayagraj Ammonia Gas Incident प्रयागराज में अमोनिया गैस रिसाव की घटनाएं पूर्व में भी हुई हैं। फूलपुर स्थित इफको में ...और पढ़ें

Prayagraj Ammonia Gas Incident प्रयागराज के मलाक हरहर स्थित चंदापुर गांव में आदर्श कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया का टैंक फटने के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिसकर्मी। जागरण
HighLights
नैनी, सहसों, मुट्ठीगंज व तेलियरगंज कोल्ड स्टोरेज व आइस फैक्ट्री में हो चुकी हैं घटनाएं
संगम नगरी में अमोनिया गैस रिसाव की घटनाएं पहले भी लोगों को दहला चुकी हैं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Ammonia Gas Incident जनपद में अमोनिया लीकेज की घटनाएं पहले भी दहला चुकी हैं। फूलपुर स्थित इफको में 22 दिसंबर 2020 को बड़ा हादसा हुआ था। तब अमोनिया गैस के रिसाव से दो अधिकारियों की मौत हो गई थी, जबकि 15 कर्मचारी घायल हो गए थे। वर्ष 2017 से 2020 तक इफको में पांच बार अमोनिया रिसाव हुआ था।
एक प्लंजर टूटने से अमोनिया गैस रिसाव हुआ था
Prayagraj Ammonia Gas Incident इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) की यूरिया प्रोसेसिंग यूनिट में तब अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। एक अमोनिया प्लंजर टूट गया, जिससे अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। हादसे के वक्त प्लांट में 100 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी काम कर रहे थे। अफरा-तफरी के बीच किसी तरह स्टाफ को बाहर निकाला गया था। घायलों को अस्पताल भेजा गया था।
इफको में इससे पहले भी हादसा
Prayagraj Ammonia Gas Incident उस घटना में इफको प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभिनंदन की मौत हो गई थी। इससे पहले अमोनिया रिसाव से 25 जनवरी 2019 को तीन मजदूर और अप्रैल 2019 में 12 लोगों की हालत बिगड़ी थी। इसके पहले 15 मई 2018 में इफको के पी-वन प्लांट में अमोनिया रिसाव से नौ श्रमिक घायल हो गए थे, जिसमें अमोनिया विभाग के छह कर्मचारी निलंबित किए गए थे।
सहसों में कोल्ड स्टोरेज में फटा था अमोनिया गैस टैंक
इसी तरह 19 फरवरी 2017 सहसों के शिवा कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का टैंक फट जाने से भीषण हादसा हो गया था, जिसमें आपरेटर दिनेश मिश्र (30) पुत्र रामसूरत की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो सुरक्षा गार्ड समेत दो दर्जन लोग बेहोश हो गए थे। नैनी में शंकरढाल के पास अप्रैल 2018 में निर्माणाधीन आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था। ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में तीखी अमोनिया गैस फैल गई थी, जिससे कई लोग घायल हो गए थे।
तेलियरगंज में कोल्ड स्टोरेज में गैस रिसाव हुआ था
इन घटनाओं के अलावा फरवरी 2017 में तेलियरगंज स्थित कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया का रिसाव हुआ था। मुट्ठीगंज में भी आइस फैक्ट्री में अमोनिया का रिसाव हो चुका है।
