विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में एयरो सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, 3 दिसंबर से शुरू होगी जमीनों की रजिस्ट्री

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:30 AM (IST)

प्रयागराज में महत्वाकांक्षी एयरो सिटी परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। 3 दिसंबर से 332 किसानों से 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि की रजिस्ट्री शुरू होगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. प्रयागराज एयरो सिटी परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू।

  2. 3 दिसंबर से 332 किसानों से भूमि रजिस्ट्री होगी।

  3. पहले चरण में 100 हेक्टेयर से अधिक जमीन ली जाएगी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के विकास को नई उड़ान देने वाली महत्वाकांक्षी एयरो सिटी परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। तीन दिसंबर से इस टाउनशिप के लिए जमीनों की रजिस्ट्री शुरू होगी।

पहले चरण में तीन गांवों के 332 काश्तकारों से 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि ली जाएगी। एयरो सिटी के पहले चरण में कटहुला गौसपुर, शेरपुर और जलालपुर घोसी गांव की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए संबंधित काश्तकारों के अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक करीब 85 प्रतिशत काश्तकारों की खतौनी का सत्यापन पूरा हो चुका है।

शेष अभिलेखों की जांच भी जल्द पूरी करने की तैयारी है। काश्तकारों को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए तीनों गांवों के पास अस्थायी शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में ही रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को सहूलियत मिलेगी और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी हो सकेगी।

पीडीए के संपत्ति अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि एयरो सिटी को गोमती नगर की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित करने की योजना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है।

खालिद जफर ने जोनल अधिकारी से कहा फर्जी मुकदमा लिखाया गया

अवैध प्लाटिंग के मामले में पीडीए की ओर से लिखाए गए मुकदमें के संबंध में जोनल अधिकारी सूरज पटेल से सोमवार को पीडीए कार्यायल में मुलाकात किया। खालिद ने जोनल अधिकारी से कहा कि जो भी मुकदमा दर्ज कराया गया है वह गलत और तथ्यहीन है। इसकी जांच कराकर उचित के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। जोनल अधिकारी ने लिखित में यह बात देने को कहा और नियम के अनुसार जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में चौक में बनेगी भूमिगत पार्किंग, 200 कार व 400 बाइक एक साथ खड़ी हो सकेंगी, जाम से मिलेगी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।