विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में अधिकारियों के तबादले : सदर एसडीएम और एएसडीएम समेत 10 उप जिलाधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 14 Jul 2026 01:11 PM (IST)

प्रयागराज में 10 उप जिलाधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है, जिनमें सदर एसडीएम और एएसडीएम भी शामिल ...और पढ़ें

प्रयागराज में कई एसडीएम का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है।

प्रयागराज में कई एसडीएम का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है।

HighLights

  1. एएसडीएम सदर प्रेरणा गौतम का कौशांबी स्थानांतरण

  2. सानिया सोनम एजाज का ललितपुर से प्रयागराज ट्रांसफर

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनपद में तैनात 10 उप जिलाधिकारियों यानी एसडीएम का दूसरे जिलों में शासन स्तर से स्थानांतरण किया गया है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह को लखनऊ तो एएसडीएम सदर प्रेरणा गौतम को कौशांबी, एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय को मीरजापुर, एसडीएम करछना तपन कुमार मिश्र को सहायक नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम बनाया गया है।

इसी प्रकार अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय दिग्विजय सिंह को उन्नाव भेजा गया है। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम श्याम कुमार का प्रयागराज से एसडीएम भदोही, एसडीएम बारा गणेश प्रसाद कनौजिया का इटावा, एसडीएम फूलपुर अविनाश यादव का मऊ, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम जूही प्रसाद का मीरजापुर, एसडीएम न्यायिक मेजा व तहसीलदार मेजा प्रेमनारायण का एसडीएम गोरखपुर तबादला किया गया है।

वहीं, सैयद सानिया सोनम एजाज का ललितपुर से प्रयागराज, कल्याण सिंह मौर्य का सिद्धार्थ नगर से प्रयागराज, शैलेंद्र कुमार का जौनपुर से प्रयागराज, नूपुर सिंह का आजमगढ़ से प्रयागराज, आत्मस्वरूप श्रीवास्तव सहायक आवास आयुक्त, उप्र आवास एवं विकास परिषद लखनऊ से प्रयागराज स्थानांतरण हुआ है। बताया गया है कि जिले में स्थानांतरित हुए सभी एसडीएम शीघ्र ही रिलीव कर दिए जाएंगे। जनपद में जिन उपजिलाधिकारियों का तबादला हुआ है, वह तीन वर्ष से ज्यादा समय से यहां तैनात थे।

यह भी पढ़ें- Indian Railways : रेलवे का नया नियम, मोबाइल से जनरल टिकट बुक करने पर 15 जुलाई से आइडी कार्ड जरूरी

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2027 : इंटरमीडिएट प्राइवेट परीक्षार्थियों के अग्रसारण नियमों में बदलाव, बोर्ड ने अधिकतम सीमा बढ़ाई