प्रशांत सिंह अटल बने यूपी बार कौंसिल के सदस्य, 7088 का कोटा पूरा कर दर्ज की जीत
प्रयागराज: प्रशांत सिंह अटल को उत्तर प्रदेश बार कौंसिल का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने द्वितीय वरीयता मतों ...और पढ़ें

HighLights
प्रशांत सिंह अटल यूपी बार कौंसिल सदस्य निर्वाचित।
उन्होंने 7088 मतों का निर्धारित कोटा पूरा किया।
द्वितीय वरीयता मतों की गिनती में मिली यह जीत।
विधि संवाददाता, प्रयागराज। बार कौंसिल आफ उप्र के चुनाव में प्रत्याशी लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल भी सदस्य निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। कौंसिल के सचिव एवं चुनाव अधिकारी रामकिशोर शुक्ल की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
सचिव के अनुसार द्वितीय वरीयता मतों की गिनती के दौरान 29 अक्टूबर को प्रत्याशी विनोद कुमार रावत (अलीगढ़) के एलिमिनेट होने के दौरान प्रशांत सिंह अटल को 14 मत मिले। इससे उन्होंने निर्धारित मानक कोटा 7088 प्राप्त कर लिया।
यह भी पढ़ें- दो पैन कार्ड केस में जमानत के बाद भी जेल में ही रहेंगे आजम खान, ED के मामले में फंसा पेंच; सोमवार को होगी सुनवाई
पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह की उपस्थिति और सहमति से निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी ने प्रशांत सिंह अटल को सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित किया। इससे पहले निवर्तमान उपाध्यक्ष कानपुर नगर के अनुराग पांडेय सदस्य निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। अभी 23 और सदस्य निर्वाचित होने हैं।
