पोल्ट्री लेयर फार्म खोलने के लिए पशुपालन विभाग 70 लाख तक देगा लोन, करें ऑनलाइन आवेदन
कौशांबी में पशुपालन विभाग की कुक्कुट विकास नीति के तहत पोल्ट्री लेयर फार्म खोलने के लिए 70 लाख रुपये तक ...और पढ़ें

पोल्ट्री लेयर फार्म। जागरण आर्काइव
HighLights
पोल्ट्री फार्म खोलने वालों को 30 प्रतिशत धनराशि खुद लगानी पड़ेगी
पशुपालन विभाग की कुक्कुट विकास नीति स्वरोजगार के लिए योजना
जागरण संवाददाता, कौशांबी। जनपद के ऐसे लोग जो पोल्ट्री लेयर फार्म खोलना चाहते हैं, उनके लिए पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कुक्कुट विकास नीति स्वरोजगार के लिए अच्छी योजना है। इस योजना के तहत लोग पोल्ट्री लेयर फार्म खोलने के लिए विभाग में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें 70 लाख रुपये तक का लोन विभाग की तरफ से बैंक द्वारा दिलाया जाएगा। खास बात यह कि नियमानुसार फार्म संचालन करने पर लिए गए ऋण पर सात प्रतिशत की दर से ब्याज की प्रतिपूर्ति सरकार पांच साल तक खुद करेगी।
बैंक का सहमति पत्र होना आवश्यक
कुक्कुट विकास नीति के तहत जिले में एक करोड़ की लागत वाली 10 हजार बर्ड पालन की परियोजना को पशुपालन विभाग की ओर से स्वीकृति दी जाती है। इसके लिए आवेदक के पास एक हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए। पोल्ट्री लेयर फार्म खोलने के लिए 30 प्रतिशत धनराशि आवेदक को खुद लगानी होती है, जबकि 70 प्रतिशत धनराशि बैंक द्वारा ऋण के रूप में दी जाती है। इसके लिए बैंक का सहमति पत्र होना आवश्यक है। फिलहाल, जिले में 10 हजार पोल्ट्री लेयर फार्म की चार और 30 हजार पोल्ट्री लेयर फार्म की एक इकाई संचालित हैं।
बकरी पालन के लिए 50% मार्जिन मनी
नेशनल डेयरी लाइव स्टाक मिशन योजना के तहत 100 बकरी पालन के लिए विभाग की तरफ से लोन मुहैया कराया जाता है। इसके तहत आवेदक को 50 फीसदी मार्जिन मनी दी जाती है, जबकि 15 फीसदी धनराशि आवेदक को स्वयं लगानी पड़ती है। 35 प्रतिशत बैंक से ऋण मिलता है। योजना पर फिलहाल रोक है, लेकिन शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
कुक्कुट विकास नीति के तहत पोल्ट्री लेयर फार्म खोलने के लिए लोग आनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन की स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाता है। वहां से अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। नेशनल डेयरी लाइव स्टाक मिशन योजना पर अभी रोक है। योजना शुरू होने पर आवेदन किया जा सकेगा।
डाॅ. अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
