विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM आवास योजना: प्रयागराज में 18,600 परिवारों का आशियाना बनने का रास्ता साफ, पहली किश्त के लिए प्रस्ताव तैयार

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:29 PM (IST)

प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत डेढ़ साल बाद 18,600 गरीब परिवारों को पक्के घर मिलेंगे। जिला ग्राम्य ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. प्रयागराज में 18,600 परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का लाभ।

  2. डेढ़ साल बाद पीएम आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य निर्धारित।

  3. 1600 आवासों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जल्द पहली किस्त।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। करीब डेढ़ साल बाद आखिर वह घड़ी आ ही गई, जब ग्रामीणअंचल के गरीबों को पक्का घर मिलेगा। शासन ने इस वित्तीय वर्ष में 18600 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से लाभान्वित कराने का लक्ष्य रखा है। शेष पात्रों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

गंगापार व यमुनापार क्षेत्र में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पिछले साल आवास प्लस पोर्टल पर करीब डेढ़ लाख आवेदन आए थे। इनमें से कुछ लोगों ने खुद सेल्फ सर्वे किया था तो कुछ के कच्चे घरों का कर्मचारियों से सर्वे कराया गया था। ऑनलाइन और ऑफलाइन कई स्तर की हुई जांच के बाद करीब 90 हजार आवेदक पात्र मिले थे। इनकी सूची कई महीने पहले तैयार हो गई थी।

इंतजार था तो सिर्फ शासन से लक्ष्य निर्धारण का। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 18600 में से किस ब्लॉक और किस ग्राम पंचायत को कितने आवास मिलेंगे, यह शासन स्तर से ही निर्धारित कर दिया गया है। लाभार्थियों की प्राथमिकता सूची शासन ने जारी की है। इसी के मुताबिक ब्लाकों से प्रस्ताव आ रहे हैं।

अब तक करीब 1600 आवासों के प्रस्ताव आ चुके हैं। इन्हें जनपद स्तर से हरी झंडी मिल चुकी है। उम्मीद है कि जल्द इन लाभार्थियों को पहली किश्त मिल जाएगी। शेष पात्रों की कोई प्राथमिकता सूची अभी जारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर बनेगा अपार्टमेंट, 14 मंजिल में 602 फ्लैट, सीएम योगी करेंगे भूमिपूजन