विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर बनेगा अपार्टमेंट, 14 मंजिल में 602 फ्लैट, सीएम योगी करेंगे भूमिपूजन

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:34 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर पद्मलोक अपार्टमेंट का भूमिपूजन करेंगे। 14 मंजिला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएम योगी करेंगे पद्मलोक अपार्टमेंट का भूमिपूजन।

  2. माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर निर्माण।

  3. 14 मंजिल में बनेंगे 602 टू-बीएचके फ्लैट।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान के पास प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से पद्मलोक अपार्टमेंट विकसित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग तीन घंटे शहर में रहेंगे और चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इस जमीन को माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई है। करीब 191.20 करोड़ रुपये की लागत से 14 मंजिल के अपार्टमेंट का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 602 फ्लैट टू-बीएचके के बनाए जाएंगे। भूमि पूजन के पहले निर्माण स्थल पर पीडीए के अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को समतलीकरण कराया गया।

इसके पहले लूकरगंज में माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत 76 फ्लैटों का निर्माण कर गरीबों को दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवंटियों को चाबी वितरित किया था।

सभी वर्ग के लोगों को मिलेगा लाभ

कसारी-मसारी आवास योजना में करीब 9811 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अपार्टमेंट का निर्माण कराया जाएगा। सभी फ्लैट दो बेडरूम, हाल और रसोई (टू-बीएचके) श्रेणी के होंगे। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 56 वर्ग मीटर से अधिक रखा जाएगा। आठ लिफ्ट लगाई जाएंगी।

परियोजना को ग्रुप हाउसिंग के तहत विकसित किया जाएगा। भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पीडीए उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री भूमि पूजन करेंगे उसके बाद तेजी से निर्माण किया जाएगा। इस आवासीय योजना का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिलेगी। सीमित बजट में फ्लैटों की बिक्री की जाएगी।

556 पीएम आवास के लाभार्थियों को सीएम देंगे चाबी

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीपल गांव में बनाए गए 556 फ्लैटों के आवंटियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ चाबी सौंपंगे। अप्रैल 2025 में लाटरी के माध्यम से आवंटियों का चयन किया गया था। 556 फ्लैटों के लिए दो हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। डूडा की ओर से सर्वे के दौरान 1901 लोग लाटरी में शामिल होने के लिए पात्र पाए गए। पीडीए सचिव विनीत कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भूमि पूजन के बाद पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी वितरित करेंगे।

मसुरियादीन की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

तेलियरगंज में पूर्व सांसद मसुरियादीन की प्रतिमा का मुख्यमंत्री अनावरण करेंगे। इस प्रतिमा के अनावरण के लिए पिछले माह ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ था। अब गुरुवार को यह कार्यक्रम होगा। महाशय मसुरियादीन के परिवार के लोगों से भी मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। मसुरियादीन के बेटे शशिप्रकाश भी सांसद रह चुके हैं। तेलियरगंज में ही मसुरियादीन के नाम से इंटर कालेज भी है।

मतदाता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र के मतदाता सम्मेलन को भी मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्त ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभी दोपहर एक बजे गर्वनमेंट प्रेस मैदान पर होगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सभी जनप्रतिनिधि इस आयोजन में शामिल होंगे। एमएलसी अनूप गुप्त, जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने मंगलवार को सभास्थल का निरीक्षण किया। आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में भी बैठक हुई।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! दीपावली से पहले मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ, लाभार्थियों के खाते में भेजे जाएंगे 40 हजार रुपये