विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में 2.50 लाख रुपये देकर 50 वर्गमीटर के भूखंड पर कब्जा लीजिए, PDA बाकी धनराशि किश्तों में देने की छूट देगा

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 21 Jun 2026 07:43 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण कालिंदीपुरम में 50 वर्गमीटर के 70 भूखंडों की बिक्री जुलाई से शुरू करेगा। इन भूखंडों को 2.50 ...और पढ़ें

प्रयागराज में 2.50 रुपये देकर पीडीए से प्लॉट लिया जा सकेगा।

प्रयागराज में 2.50 रुपये देकर पीडीए से प्लॉट लिया जा सकेगा।

HighLights

  1. 20 से 25 लाख रुपये होगी पीडीए के प्रत्येक प्लॉट की कीमत

  2. कालिंदीपुरम में जागृति विहार के पास होगी भूखंडों की बिक्री

  3. विकास प्राधिकरण भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से करेगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आप मकान बनाने के लिए जमीन तलाश रहे हैं तो प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) से तत्काल संपर्क करिए। पीडीए कालिंदीपुरम में 50 वर्गमीटर के दायरे वाले 70 भूखंडों को बेचने की योजना बनाई है। शुरुआत में ढाई लाख रुपये देकर भूखंड लिया जा सकता है। बाकी धनराशि किस्तों में देना होगा।

जर्जर मकान ध्वस्त कराकर कराना होगा नव निर्माण 

इन भूखंडों पर पहले कमरे बने थे जो जर्जर हो गए हैं। खरीदारों को जर्जर मकान को ध्वस्त कराकर नया निर्माण कराना होगा। भूखंडों की बिक्री प्रक्रिया जुलाई में शुरू कर दी जाएगा। इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। नवनिर्माण के लिए मानचित्र नहीं पास कराना होगा।

एलआइजी भवन के पीडीए को नहीं मिले खरीदार 

कालिंदीपुरम में जागृति आवास योजना के पीछे तीन से चार दशक पहले पीडीए (तब एडीए) आवासीय योजना में एलआइजी मकान बनवाया था, लेकिन उसके खरीदार नहीं मिले। अब उन मकानों को पीडीए जर्जर घोषित करके सिर्फ जमीन की कीमत लेगा। इन भूखंड़ों की कीमत 20 से 25 लाख रुपये निर्धारित की जाएगी। भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी।

भूखंडों की पैमाइश हो चुकी है 

पीडीए के जोनल अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि भूखंडों की बिक्री के लिए पैमाइश की जा चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में भूखंड बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। छोटे भूखंडों की बिक्री से बड़े पैमाने पर उन लोगों को लाभ मिलेगा जिनकी आय सीमित है।

ढाई लाख रुपये खरीदारों को करना होगा जमा

भूखंडों को खरीदने वालों को शुरुआत में महज 2.50 लाख रुपये जमा करना होगा। उसके बाद आवश्यकता अनुसार किस्त के माध्यम से निर्धारित धनराशि को जमा किया जाए सकेगा।

कालिंदीपुरम में छोटे भूखंड बेचने की योजना बनाई जा रही है। उस दिशा में काम शुरू हो गया है। जल्द बिक्री के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। जुलाई से भूखंडों की बिक्री प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
- ऋषिराज, उपाध्यक्ष पीडीए।

यह भी पढ़ें- PDA घटाएगा फ्लैटों की कीमत, आठ से 10 लाख रुपये कम देनी होगी धनराशि; जल्द शुरू होगी बिक्री

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के परेड मैदान में मेट्रो को मिलने वाली जमीन पर बनेगा रोपवे स्टेशन, सेना भूमि की कीमत 110 करोड़ रुपये मांग रही