PDA जल्द खोलेगा भूखंडों का पिटारा, शहर की 8 आवासीय योजनाओं में 100 प्लाटों की होगी नीलामी
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) जल्द ही अपनी आठ आवासीय योजनाओं में लगभग 100 भूखंडों की नीलामी करेगा। इनका क्षेत्रफल 50 से 200 वर्ग मीटर होगा। विज्ञापन इसी माह जारी होगा।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के प्लाट खरीदने का अवसर शहरवासियों को मिलेगा।
HighLights
50 से 200 वर्ग मीटर के दायरे के होंगे भूखंड
भूखंडों की बिक्री को अगस्त में विज्ञापन जारी होगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) से शहर में प्लाट खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जल्द ही बड़ा अवसर मिलने वाला है। पीडीए अपनी आठ आवासीय योजनाओं में करीब 100 भूखंडों की की बिक्री करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए इसी महीने विज्ञापन जारी किया जाएगा।
छोटे और बड़े प्लाट खरीद सकेंगे
विज्ञापन जारी होने के साथ ही भूखंडों के क्षेत्रफल, स्थान, आरक्षित मूल्य और नीलामी से संबंधित अन्य जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। पीडीए की ओर से प्रस्तावित भूखंडों का क्षेत्रफल 50 वर्गमीटर से लेकर 200 वर्गमीटर तक रखा गया है। इससे छोटे परिवारों के लिए अपेक्षाकृत छोटे भूखंड से लेकर बड़े मकान बनाने के इच्छुक लोगों के लिए पर्याप्त आकार के प्लाट उपलब्ध होंगे।
शांतिपुरम, कालिंदीपुमर, नीमसरांय में मिलेंगे भूखंड
प्रयागराज शहर में शांतिपुरम, कालिंदीपुमर, नीमसरांय सहित अलग-अलग आवासीय योजनाओं भूखंड बेचे जाएंगे। अब तक 40 भूखंडों का विवरण तैयार कर लिया गया है। एक सप्ताह में शेष भूखंडों का भी विवरण तैयार करने की तैयारी है।
भूखंडों का आवंदन नीलामी माध्यम से होगा
इस संबंध में पीडीए के जाेनल अधिकारी सूरज पटेल का कहना है कि भूखंडों का आवंटन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
