विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में संविधान दिवस पर प्रस्तावना-पाठ समारोह का आयोजन

Published: Thu, 26 Nov 2026 05:36 PM (GMT+05:30)

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर प्रस्तावना-पाठ समारोह आयोजित किया गया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया, जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को दोहराया गया।

News Article Hero Image

डिजिटल डेस्‍क, प्रयागराज। आज दिनांक 26.11.2026 को महाप्रबंधक कार्यालय, उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय, प्रयागराज के संगम ब्लॉक प्रांगण में "संविधान दिवस प्रस्तावना-पाठ समारोह" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, नरेश पाल सिंह द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया।

सभी ने एक स्वर में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई तथा संविधान के मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।

संविधान दिवस पर प्रस्तावना-पाठ इस प्रकार है - हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता, सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई० को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

इस कार्यक्रम में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित चंद्रा, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी तथा मुख्यालय के बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।