Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में नए यमुना पुल को 40.74 करोड़ की लागत से संवारेगा NHAI, दो माह में पूरा होगा काम

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 03:06 PM (IST)

    महाकुंभ 2025 को लेकर सरकार की तैयारियां जोरों पर है। अब प्रयागराज में एनएचआइ द्वारा यमुना पुल की मरम्मत की जाएगी। इसके नवीनीरण पर 40.74 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। इसकी कार्ययोजना नई दिल्ली केंद्रीय मुख्यालय एनएचआइ को भेज दिया गया है। दो माह में इस पुल के मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। इस पुल की लंबाई 1200 मीटर है।

    Hero Image
    नया यमुना पुल । (फोटो- जागरण आर्काइव)

    जागरण संवाददाता प्रयागराज। महाकुंभ के पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नए यमुना पुल की मरम्मत की जाएगी। नवीनीकरण पर 40.74 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसके लिए एनएचएआइ के परियोजना प्रबंधक ने आठ जुलाई को कार्ययोजना बनाकर केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली को भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो माह के बाद पुल के नवीनीकरण का काम शुरू होगा। दिसंबर के पहले पुल की बेयरिंग, एक्सपेंशन ज्वाइंटर, सड़क और रेलिंग को ठीक किया जाएगा। पुल का काम करने वाली कंपनी को तीन वर्ष तक मेनटेनेंस की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।

    1200 मीटर लंबा है पुल

    प्रयागराज से मीरजापुर, मध्य प्रदेश और चित्रकूट को जोड़ने के लिए यमुना पर बना पुल 1200 मीटर लंबा पुल है। पुल पर प्रतिदिन 60 से 70 हजार छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। महाकुंभ के दौरान इस पुल का उपयोग व्यापक पैमाने पर होगा जिसे ध्यान में रखते हुए इसके नवीनीकरण की योजना बनाई गई है।

    विदेशी तकनीक से बने इस पुल की रिपेयरिंग तीन माह में जाएगी। विदेशी तकनीक से बने नए यमुना पुल पर आवागमन 2004 में शुरू हुआ था। इसके पहले पुराने यमुना पुल से आवागमन होता रहा है। पुराने पुल की चौड़ाई कम होने से अक्सर जाम लगता था। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी के प्रयास से इस पुल का निर्माण हुआ था।

    एनएचआइ परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया-

    महाकुंभ के पहले नए यमुना का नवीनीकरण किया जाएगा ताकि महाकुंभ के दौरान आवागमन प्रभावित न हो। पुल के नवीनीकरण का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कराकर काम कराया जाएगा।

    बजट 2024 का हर अपडेट यहां पढ़ें

    इसे भी पढ़ें: प्रयागराज के लोगों के लिए खुशखबरी, गंगा पर सिक्स लेन पुल का निर्माण शुरू; 500 करोड़ से अधिक रुपये होंगे खर्च