विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे ने मनाया 'राष्ट्रीय एकता दिवस', सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर गूंजा एकता का संकल्प

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:27 PM (IST)

उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज मुख्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया। इस अवसर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

डिजिटल डेस्‍क, प्रयागराज। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को सुदृढ़ करते हुए, देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में "राष्ट्रीय एकता दिवस" समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह

समारोह की शुरुआत प्रातः 08:00 बजे हुई, जहां उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों और रेल कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की निम्न शपथ दिलाई- "मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।

मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।"

इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में देश की आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान देने और सरदार पटेल की दूरदर्शिता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

"रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) का आयोजन

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत, राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने के लिए महाप्रबंधक महोदय के नेतृत्व में "रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस दौड़ में रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवानों, उत्तर मध्य रेलवे खेलकूद संघ के सदस्यों, तथा मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।
इस ऊर्जावान और प्रेरणादायक आयोजन के दौरान उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं मुख्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।