विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माघ मेले की हाईटेक सुरक्षा: 450 एआई लैस कैमरे भीड़ पर रखेंगे नियंत्रण, झूंसी में बनेगी ट्रैफिल पुलिस लाइन

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:56 PM (IST)

माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस बार 450 सीसीटीवी कैमरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस किया जाएगा। 

माघ मेला 2026। जागरण ग्राफिक्स टीम

माघ मेला 2026। जागरण ग्राफिक्स टीम

HighLights

  1. 450 सीसीटीवी कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होंगे।

  2. एआई से भीड़ नियंत्रण, संदिग्धों की पहचान में मदद मिलेगी।

  3. झूंसी में नई ट्रैफिक पुलिस लाइन भी स्थापित की जाएगी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सनातन संस्कृति की संवाहक संगम की रेती पर लगने माघ मेले में इस बार भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अभूतपूर्व इंतजाम किया जा रहा है।

सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। इसमें पूरे मेला क्षेत्र में लगने वाले करीब 450 सीसीटीवी को आर्टीफिशियल इंटेलिलेंस (एआइ) से लैस किया जाएगा। इसके प्रयोग से भीड़ को नियंत्रित करने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और दूसरी स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल अलर्ट मिल सकेगा।

इस बार के माघ मेले में भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों, कल्पवासियों और पर्यटकों के आने का अनुमान है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र के सभी सेक्टर में साढ़े चार सौ से अधिक हाइटेक सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इन कैमरों को मेला क्षेत्र में स्थित कंट्रोल से कनेक्ट किया जाएगा, जहां पर मौजूद पुलिसकर्मी आनलाइन ही मेले में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि साफ्टवेयर के जरिए सभी सीसीटीवी में एआइ तकनीक को इनबिल्ट किया जाएगा, जिससे रियल टाइम अलर्ट मिल सकेगा। उसी के अनुसार भीड़ लगने पर रूट डायवर्ट करने, संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु दिखने को चेक करने के लिए तत्काल कदम उठाए जा सकेंगे। इसके साथ ही मेले के प्रवेश और निकास द्वार पर भी एआइ के कैमरों की मदद ली जाएगी। कहा गया है कि संगम क्षेत्र, झूंसी, नागवासुकी, बड़े हनुमान मंदिर और त्रिवेणी रोड पर भीड़ का दबाव अधिक रहता है, जिसको ध्यान में रखते हुए विशेष जोर दिया गया है।

झूंसी में भी बनेगा ट्रैफिक पुलिस लाइन

मेला क्षेत्र का विस्तार होने और श्रद्धालुओं के निजी वाहनों से आगमन को देखते हुए पुलिस अपनी योजना में बदलाव कर रही है। इसके तहत परेड मैदान के साथ ही अब एक ट्रैफिक पुलिस लाइन झूंसी में भी बनाई जाएगी। इससे मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकेगी।

माघ मेला क्षेत्र में लगने वाले सभी सीसीटीवी को एआइ से लैस किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट को बेहतर बनाने में आसानी होगी। कंट्रोल रूम से गतिविधियाें की मानीटरिंग की जाएगी। -विवेक चंद्र यादव, डीसीपी माघ मेला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।