विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Magh Mela के दौरान प्रयागराज संगम स्टेशन पर नहीं मिलेगी यात्रियों को एंट्री, 18 दिनों तक लागू रहेगा नया नियम

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:57 AM (IST)

माघ मेला के दौरान प्रयागराज संगम स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश 18 दिनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय भीड़ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. माघ मेला में संगम स्टेशन पर यात्री प्रवेश प्रतिबंधित।

  2. भीड़ नियंत्रण हेतु 18 दिनों तक रहेगा यह नियम।

  3. यात्री प्रयाग स्टेशन से कर सकेंगे ट्रेन यात्रा।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दारागंज स्थित व संगम तट के सबसे नजदीक वाले प्रयागराज संगठन स्टेशन को माघ मेला के दौरान 18 दिनों तक यात्रियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भीड़ प्रबंधन के लिए ऐसा किया जाएगा।

महाकुंभ के दौरान इस स्टेशन पर अचानक भीड़ उमड़ने से हालात बिगड़ गए थे, इससे सबक लेते हुए उत्तर रेलवे ने इस बार माघ मेला के दौरान भी प्रतिबंध लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रतिबंध स्नान पर्व से एक दिन पहले से शुरू होकर अगले दिन तक लागू रहेगा।

इस अवधि में संगम स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों से यात्रा करने के लिए यात्रियों को प्रयाग स्टेशन जाना होगा, वहीं से ट्रेनों में बैठने की सुविधा मिलेगी।

हालांकि, ट्रेनें प्रयागराज संगम तक आएंगी, लेकिन इस स्टेशन से केवल यात्रियों का निकास ही इन तिथियों पर होगा। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार प्रमुख स्नान पर्व पर महाकुंभ के सभी प्रोटोकाल लागू रहेंगे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट के रनवे का होगा विस्तार, उतर सकेंगे बोइंग-777 और Airbus A-350 जैसे बड़े विमान