Magh Mela 2027 : प्रयागराज में श्रद्धालुओं को 5-5 मिनट पर मिलेगी भगवा ई-बसें, शटल बस सेवा से सुगम होगा सफर
माघ मेला 2027 में श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में 50 भगवा ई-बसें चलाई जाएंगी, जो हर 5 मिनट पर उपलब्ध ...और पढ़ें

प्रयागराज के राजापुर डिपो में खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। जागरण(
HighLights
यूपी रोडवेज ने 50 ई-बसों का प्रस्ताव तैयार किया
शहर के अंदर से माघ मेला क्षेत्र के पास पहुंचाएंगी बसें
बसें यात्रियों को धूल, धुएं और जाम के झंझट से दूर रखेंगी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Magh Mela 2027 संगम की रेती पर आयोजित होने वाले आगामी माघ मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सफर को सुगम और प्रदूषण मुक्त होगा। इसके लिए यूपी रोडवेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कल्पवासियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में 50 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक शटल बसें चलाई जाएंगी। पर्यावरण हितैषी ये भगवा बसें यात्रियों को धूल, धुएं और जाम के झंझट से दूर रखेंगी।
रेलवे व बस स्टेशनों, संगम का सफर आसान होगा
यह विशेष शटल सेवा रेलवे स्टेशनों, अस्थायी बस अड्डों, मुख्य पार्किंग स्थलों और संगम तट को आपस में जोड़ेगी। प्रमुख स्नान पर्वों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को हर पांच मिनट के अंतराल पर साधन मिल सके और लंबा इंतजार न करना पड़े।
जरूरत पर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी से आएंगी बसें
भीड़ प्रबंधन को पुख्ता करने के लिए यूपी रोडवेज ने बैकअप प्लान भी तैयार है। जरूरत पड़ने पर जनवरी 2027 की शुरुआत में लखनऊ, कानपुर और वाराणसी से 25 अतिरिक्त ई-बसें बुलाई जाएंगी। ऐसा होने पर कुल 75 वातानुकूलित बसों का बेड़ा मैदान में उतर जाएगा।
50 ई-बसें शटल के रूप में चलेंगी
Magh Mela 2027 प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक रविंद्र कुमार ने बताया कि माघ मेला में 50 ई-बसें शटल के रूप में चलेंगी। महाकुंभ के दौरान बाहरी शहरों से मंगाई गई ई-बसों से आवागमन में काफी मदद मिली थी। उसी सफल माडल को दोहराते हुए इस बार माघ मेले में भी यह सुविधा मिलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, शांत और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
