विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रूट का केंद्रीय टीम ने प्रयागराज में सर्वे किया, 5 साल में भर सकती है रफ्तार; 3 घंटे का होगा सफर

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 24 Sep 2026 06:14 PM (IST)

एनएचएसआरसीएल की केंद्रीय टीम ने दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए प्रयागराज में गहन सर्वे किया। टीम ने गंगा और ...और पढ़ें

एनएचएसआरसीएल की केंद्रीय टीम ने दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रूट का प्रयागराज में सर्वे किया।

एनएचएसआरसीएल की केंद्रीय टीम ने दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रूट का प्रयागराज में सर्वे किया।

HighLights

  1. एनएचएसआरसीएल की केंद्रीय टीम ने शहर के गंगा और यमुनापार के क्षेत्रों में गहन सर्वे किया

  2. दिल्ली-वाराणसी बुलेट 5 साल में दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक रफ्तार भर सकती है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज में बुलेट ट्रेन के संचालन की कवायद तेज हो गई है। नेशनल हाईस्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की केंद्रीय टीम ने बुधवार और आज गुरुवार को शहर के गंगा और यमुनापार के क्षेत्रों में सर्वे किया। टीम ने संभावित रूट के विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाने के साथ ही स्थल की भौगोलिक स्थिति और यातायात से जुड़े बिंदुओं का भी जायजा लिया। 

दिल्ली से बुलेट ट्रेन प्रयागराज होकर वाराणसी तक चलेगी

दिल्ली वाया प्रयागराज-वाराणसी रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।इसकी रफ्तार इतनी अधिक होगी कि ढाई घंटे में गंतव्य तक पहुंच जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो बुलेट ट्रेन अगले पांच साल में दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक रफ्तार भरने लगेगी।

नैनी, फाफामऊ की ओर संभावित रूट का निरीक्षण 

सर्वे के दौरान टीम ने नैनी और फाफामऊ की ओर संभावित रूट को लेकर कई स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, प्रमुख मार्गों, आवागमन और संभावित कनेक्टिविटी से जुड़े पहलुओं को समझा। प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कारिडोर के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने की दिशा में भी जानकारी जुटाई गई।

केंद्रीय टीम ने नगर निगम अधिकारियों से जानकारी ली 

केंद्रीय टीम ने नगर निगम के अधिकारियों से भी आवश्यक जानकारी हासिल की। सर्वे के दौरान शहर के दोनों छोर पर संभावित रूट के विकल्पों और उसके आसपास मौजूद प्रमुख संरचनाओं का भी अध्ययन किया गया।

यह भी पढ़ें- UP रोडवेज में दिव्यांगजनों को स्मार्ट कार्ड से मुफ्त यात्रा, प्रयागराज में शुरू हुई डिजिटल सुविधा

यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला: खाली पदों पर रिटायर्ड कर्मियों की संविदा बहाली योजना 2 साल के लिए बढ़ी, आदेश जारी