विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Magh Mela 2026: मकर संक्रांति स्नान के लिए संगम की रेती पर उमड़ रहा जनसैलाब, श्रद्धालु लगाएंगे पुण्य की डुबकी

Published: Tue, 13 Jan 2026 09:08 PM (IST)

Magh Mela 2026 में मकर संक्रांति स्नान के लिए प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही ...और पढ़ें

माघ मेला में मकर पर आस्था की लहर।

माघ मेला में मकर पर आस्था की लहर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों में शामिल मकर संक्रांति पर संगम की पावन रेती पर आस्था की लहर बह रही है। मकर स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मेला क्षेत्र पहुंच गए। मंगलवार रात देर रात तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहा। बुधवार को एकादशी का स्नान होगा और फिर गुरुवार को मकर संक्रांति स्नान का मुहूर्त है।

पौष पूर्णिमा से शुरू हुए माघ मेला 2026 में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। श्रद्धालु बुधवार और गुरुवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगाएंगे।

मेला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिसमें ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे, डाग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ते और जल पुलिस की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद है। मकर संक्रांति के स्नान का मुहूर्त 15 जनवरी को है, फिर भी परंपरागत स्नान 14 जनवरी को भी होने की उम्मीद है।

67846284 (1)

मंगलवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ आनी शुरू हो गई है। मेला के सभी आश्रय स्थल पैक हो गए हैं। कल्पवास कर रहे संतों और गृहस्थों के शिविरों में भी लोग पहुंचे हैं। इस स्नान के दो दिन बाद ही यानी 18 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान पर्व है। सिर्फ दो दिनों के अंतराल में दो प्रमुख स्नान पर्वों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पूरे मेला क्षेत्र को नोव्हेकिल जोन घोषित कर दिया गया है। मंगलवार की रात आठ बजे से भारी वाहनों को नो इंट्री प्वाइंट पर रोक दिया गया। यह व्यवस्था 19 जनवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। भारी वाहनों को जिले की सीमा में प्रवेश करने से पहले डायवर्जन वाले मार्गों पर मोड़ दिया गया।

67846190

प्रशासनिक रूप से जिले के सभी एडीएम तथा एसडीएम व एसीएम को दोनों स्नान पर्वों की ड्यूटी में लगा दिया गया है। संगम नोज तथा ऐरावत स्नान घाट पर एडीएम व एएसपी स्तर के अधिकारी लगे हैं।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी प्लान लागू किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एटीएस, आरएएफ, पैरामिलिट्री फोर्स, डाग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते तैनात हैं।

जल पुलिस और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें नावों से गश्त कर रही हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। पार्किंग स्थलों, स्नान घाटों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए लाउडस्पीकर से लगातार घोषणाएं की जाएंगी।

माघ मेला के मकर संक्रांति स्नान पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्नान घाटों से लेकर पांटून पुलों, प्रमुख मार्गों, चौराहों पर चाक-चौबंद व्यवस्था है। स्नानार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इस पर विशेष रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। -ऋषिराज, मेलाधिकारी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज माघ मेले के सेक्टर 5 में भीषण आग, 2 टेंट हुए जलकर राख; पत्नी को बचाने के प्रयास में पति झुलसा