प्रयागराज माघ मेले के सेक्टर 5 में भीषण आग, 2 टेंट हुए जलकर राख; पत्नी को बचाने के प्रयास में पति झुलसा
प्रयागराज के माघ मेला के सेक्टर 5 में मंगलवार शाम एक शिविर में भीषण आग लग गई, जिससे मेला क्षेत्र ...और पढ़ें

माघ मेला में लगी भीषण आग।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माघ मेला के काली मार्ग सेक्टर पांच स्थित रामनाम एवं मानस प्रचार संघ के शिविर में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई। इससे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से दो टेंट राख हो गए। उसमें रखा एक लाख रुपये नकद समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
गारापुर थरवई निवासी ने भरत शंकर शुक्ला ने राम नाम एवं मानस प्रचार संघ के नाम नामायन शुक्ला धाम से काली मार्ग सेक्टर पांच में शिविर लगाया है। मंगलवार की शाम भरत शंकर शुक्ला शिविर के बाहर और लोगों के साथ आग ताप रहे थे। उनकी पत्नी संतोष शुक्ला 58 टेंट में थी।
-1768312348983.jpeg)
इसी दौरान टेंट में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। बिजली भी काट दी गई। आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर मौके पर अग्निशमन कर्मी पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया।
आग से दो टेटों में रखा सारा सामान जल गया। पत्नी को बचाने के प्रयास में भरत शुक्ला आंशिक रूप से झुलस गए। आग शार्टसर्किट से लगी या फिर कोई और वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। -अनिमेष सिंह, अग्निशमन अधिकारी माघ मेला।
यह भी पढ़ें- लग्जरी लाइफ छोड़कर संन्यासी बना इकलौता भाई, माघ मेले में युवक ने पकड़ी वैराग्य की राह… हैरान कर देगी वजह
