माफिया अतीक अहमद का बेटा अली प्रयागराज कोर्ट में पेश, सुनवाई के दौरान समर्थकों की भीड़ व कड़ी सुरक्षा
माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल से प्रयागराज की जिला अदालत में पेश किया गया, जहाँ ...और पढ़ें

माफिया अतीक अहमद का बेटा अली प्रयागराज की कोर्ट में पेश हुआ। जागरण आर्काइव
HighLights
झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज की जिला अदालत लाया गया
झांसी से प्रयागराज के बीच में अली की जगह-जगह कड़ी जांच पुलिस ने की
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को सोमवार को झांसी जेल से लाकर जिला अदालत में पेश किया गया। मुकदमे में सुनवाई चल रही है। झांसी से प्रयागराज लाते समय सुरक्षा के कारण अलग-अलग स्थान पर जांच की गई।
जिला अदालत में पेशी के दौरान भी गहमागहमी
जिला अदालत में पेशी के दौरान भी गहमागहमी बनी हुई है। आसपास समर्थक को भीड़ है तो पुलिस बल भी अतिरिक्त तैनात किया गया। कहा जा रहा है कि अली को प्रयागराज लाते समय उसका छोटा भाई अहजम भी कार लेकर प्रिजन वैन के पीछे चलने लगा। इसके कारण वहां असुरक्षा की स्थिति हो गई।
अली पर रंगदारी, अगवा आदि मामलों में केस दर्ज है
अतीक के बेटे अली के खिलाफ 5 लाख की रंगदारी मांगने, अगवा करके मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा करेली थाने में पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आज सोमवार यानी 21 सितंबर को उसकी पेशी की गई है।
भाई की मौत पर भी आया था प्रयागराज
बीते माह छोटे भाई अबान की मौत के बाद पैरोल मिलने पर अली को प्रयागराज लाया गया था। उसके प्रिजन वैन के पीछे तमाम गाड़ियां चलने लगी थी, जिन्होंने टोल प्लाजा पर टोल नहीं दिया था । कर्मचारियों को तेज रफ्तार वाहनों से कुचलने का प्रयास किया था। उसे मामले में फतेहपुर में अली के तमाम समर्थन के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था लेकिन अभी तक एक भी कार और उसके चालक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
अली से मिलने जेल जाते समय सड़क हादसे में अबान की हुई थी मौत
अबान भी झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने जा रहा था, तभी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अली का बड़ा भाई उमर भी लखनऊ जेल से प्रयागराज में लाया गया था। उसके भी समर्थकों ने टोल प्लाजा पर अपराधी घटना को अंजाम दिया था ।
