विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माफिया अतीक अहमद की एक अरब 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क, प्रयागराज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 28 Jul 2026 05:27 PM (IST)

प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की एक अरब 10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत ...और पढ़ें

माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के दौरान प्रयागराज पुलिस व प्रशासन के अधिकारी।

माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के दौरान प्रयागराज पुलिस व प्रशासन के अधिकारी।

HighLights

  1. अतीक ने मदन लाल के नाम पर बनाई थी प्रॉपर्टी

  2. गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कुर्की की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की एक अरब 10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। प्रयागराज पुलिस ने ऐसा करके बड़ी कार्रवाई की है। अतीक अहमद ने यह प्रापर्टी मदन लाल के नाम से बनाई थी। इस बेनामी संपत्ति का पुलिस ने पता लगाया था। दस्तावेजों का सत्यापन एसआइटी कर रही थी।

माफिया अतीक अहमद ने राजमिस्त्री हुबलाल ही नहीं बल्कि मदन लाल के नाम से भी करोड़ों रुपये की प्रापर्टी बनाई। अलग-अलग स्थान पर माफिया की बेनामी संपत्ति का पता चलने के बाद विशेष जांच दल (एसआइटी) ने दस्तावेजों का सत्यापन किया। इसके बाद बेनामी प्रापर्टी को गैंग्सटर एक्ट में कुर्क करने की कार्रवाई की गई। संपत्ति को राज्य सरकार में निहित करने की कार्यवाही की जाएगी। दो साल पहले भी पुलिस ने गौसपुर कटहुला में हुबलाल के नाम पर बनाई गई अतीक की 12.42 करोड़ की बेनामी संपत्ति को भी कुर्क करते हुए राज्य सरकार में निहित कराया था।

माफिया अतीक, उसके गुर्गे और करीबियों का आर्थिक ढांचा कमिश्नरेट पुलिस लगातार ढहा रही है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले पुलिस को बेनामी संपत्ति से संबंधित एक शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि माफिया अतीक अहमद ने अपने परिचित चकिया निवासी मदन लाल भारतीया के नाम पर सदर तहसील में वर्ष 2014 से लेकर 2016 के बीच गौसपुर कटहुला, भीटी असदुल्लापुर और शाहा उर्फ पीपलगांव में करीब 12 एकड़ से अधिक जमीन खरीदी थी।

मौजूदा समय में पूरी संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। माफिया की बेनामी संपत्ति की विस्तृत जांच के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर छह सदस्यीय एसआइटी गठित की गई। इसमें डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, एआइजी स्टांप राकेश चंद्रा, पीडीए सचिव विनीत सिंह, एसडीएम सदर अभिषेक सिंह को शामिल किया गया।

माफिया अतीक ने लालापुर निवासी राजमिस्त्री हुबलाल को धमकी देकर उसके नाम जमीन वर्ष 2015 में लिखवाई थी। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहुला में करीब 25 बीघा जमीन हुबलाल के नाम लिखवाने के बाद उसे धमकाया गया था कि जब और जिसके नाम पर कहा जाएगा, रजिस्ट्री कर देगा। ऐसा न करने पर जान से मार दिया जाएगा। गरीब-किसानों को डरा-धमकाकर जमीन लिखाई गई थी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कैंट क्षेत्र की सड़कें व पार्क बलिदानियों के नाम से जानी जाएंगी, नामकरण पर शीघ्र लगेगी मुहर

यह भी पढ़ें- Prayagraj Flood Alert : गंगा में आ रहा 'जलजला', कानपुर बैराज से छोड़ा गया 1 लाख क्यूसेक पानी आज पहुंचेगा, बढ़ाएगा परेशानी