विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Lok Sabha Elections 2024: फूलपुर सीट पर टिकी नजर, पल्लवी पटेल के रुख से सपा में असमंजस

Published: Sat, 02 Mar 2024 11:51 AM (IST)

Lok Sabha Election फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने दो बार जीत दर्ज कर चुकी है। अब फिर लोकसभा ...और पढ़ें

फूलपुर सीट पर टिकी नजर, पल्लवी पटेल के रुख से सपा में असमंजस
फूलपुर सीट पर टिकी नजर, पल्लवी पटेल के रुख से सपा में असमंजस

HighLights

  1. पल्लवी पटेल के रुख से सपा में असमंजस
  2. फूलपुर से मां कृष्णा पटेल के लिए चाह रही हैं टिकट
  3. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हो चुकी है पहले दौर की बात

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। फूलपुर लोकसभा सीट। यह वह सीट है, जहां से सभी बड़े दलों ने अपनी जीत दर्ज की है। वर्तमान में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के पास है। दो बार जीत दर्ज कर चुकी सपा इस बार फिर यहां से विजयश्री हासिल करना चाहती है। दावेदारों की सूची भी लंबी है।

इसी में अचानक सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल की मां कृष्णा पटेल का नाम भी सुर्खियों में आ गया है। कृष्णा पटेल अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सपा से पार्टी का गठबंधन भी है। सपा ने अभी टिकट की घोषणा नहीं की है, लेकिन पल्लवी पटेल का यह कहना कि लोकसभा चुनाव जरूर लड़ा जाएगा, यह रुख यह बताता है कि सपा के लिए यह बेहद कठिन दौर है।

फूलपुर लोकसभा सीट पर सपा का गणित

फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने दो बार जीत दर्ज कर चुकी है। अब फिर लोकसभा का चुनाव है। कांग्रेस से गठबंधन के बाद फूलपुर संसदीय सीट सपा के खाते में है। यहां से टिकट की दावेदारी पूर्व सांसद, विधायक, चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशियों के साथ ही कुछ पदाधिकारियों ने भी जताई है। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का नाम भी सामने आ चुका है, लेकिन अब अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नाम का शोर सुनाई पड़ रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि उनके पति स्व. सोने लाल पटेल इसी सीट से चुनाव लड़ते थे।

पल्लवी पटेल और अखिलेश यादव के बीच हुई वार्ता

सपा के सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के ठीक पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विधायक पल्लवी पटेल की वार्ता हुई। उन्होंने लोकसभा चुनाव में सीट मांगी। जिस पर मीरजापुर सीट देने की बात कही गई, लेकिन फूलपुर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की इच्छा जताई गई। अखिलेश यादव ने हामी तो नहीं भरी, लेकिन यह जरूर कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।

पल्लवी पटेल ने सीट को लेकर कही ये बात

विधायक पल्लवी पटेल का कहना है कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने अपनी मां के लिए कोई टिकट नहीं मांगा है। इतना जरूर है कि लोकसभा चुनाव जरूर लड़ा जाएगा, लेकिन कहां से यह जल्द ही सामने आएगा। वहीं सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि दावेदार कई हैं। विधायक पल्लवी पटेल की मां कृष्णा पटेल टिकट की दौड़ में हैं या नहीं, उनको नहीं पता। शीर्ष नेतृत्व द्वारा ही उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी।

अपना दल कमेरावादी की होगी अहम बैठक

लखनऊ में बैठक के बाद स्थिति होगी साफ अपना दल कमेरावादी की रविवार को लखनऊ में बैठक होगी। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। विधायक पल्लवी पटेल भी रहेंगी। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। सपा से एक या इससे अधिक सीट पर चुनाव लड़ने के लिए सीट मांगी जाएगी, इस पर भी गहनता से चर्चा होगी। बैठक समाप्त होने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी कृष्णा पटेल व पल्लवी पटेल मुलाकात कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Elections 2024: मोदी सरकार की हैट्रिक रोकने के लिए बिखरा विपक्ष हुआ एकजुट, भाजपा का एक ही लक्ष्‍य 'क्लीन स्वीप'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।