विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालक नौशाद के तीन मंजिल मकान पर गरजा PDA का बुलडोजर, जमीदोज की कार्रवाई

By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 01 Sep 2026 08:43 PM (IST)

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालक नौशाद के तीन मंजिला मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने ध्वस्त कर दिया। ...और पढ़ें

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालक के मकान को तोड़ता जेसीबी।

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालक के मकान को तोड़ता जेसीबी।

HighLights

  1. तीन बैकहो लोडर और एक पोकलैंड से ध्वस्त किया गया मकान

  2. करीब 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने मकान को गिराने की कार्रवाई 

  3. मकान का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किया गया था : पीडीए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कौशांबी जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालन के मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पटाखा फैक्ट्री संचालक नौशाद पुत्र स्वर्गीय निजाम और उसके पुत्र आदिल के तीन मंजिला मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

करीब 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने इस मकान को गिराने के लिए पीडीए की तीन बुलडोजर और नगर निगम की पोकलैंड मशीन ले जाई गई। शाम छह बजे के बाद ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू हुई जो रात तक जारी रही। पीडीए के जोनल अधिकारी गंगेश सिंह ने बताया की मकान का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किया गया था।

कार्रवाई के दौरान पीडीए के अधिकारी और प्रवर्तन दल मौके पर मौजूद रहे। शुरुआत में तीन बुलडोजर लगाकर भवन के हिस्से को तोड़ने का काम शुरू किया गया। इसके बाद नगर निगम से पोकलैंड मशीन मंगाई गई, जिससे भवन के शेष हिस्से को गिराने की कार्रवाई तेज की गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी कार्रवाई देखने के लिए जुट गए।

जोनल अधिकारी गंगेश ने बताया कि भवन को पूरी तरह से ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। लक्ष्य है कि रात करीब 11 बजे तक मकान को पूरी तरह जमींदोज कर दिया जाएगा। भवन का निर्माण प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही कराया गया था। इसी आधार पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालन को लेकर भी संबंधित विभागों की ओर से जांच और कार्रवाई की जा रही है। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज का कहना है कि अवैध निर्माण और बिना अनुमति के किए गए निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़ी, अब 13 लोगों की मौत की पुष्टि; 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यह भी पढ़ें- सिर्फ पटाखे का विस्फोट...या कुछ और? धमाकों की गूंज संग सुलग रहे कई सवाल; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी