कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद प्रयागराज में छापेमारी, मऊआइमा में एक परिवार के तीन कारोबारियों को पुलिस ने उठाया
कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद प्रयागराज में पुलिस ने छापेमारी की है। मऊआइमा से एक ...और पढ़ें

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन पटाखा कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
HighLights
कौशांबी पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन को उठाया
मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 15 की गई जान
संसू ,जागरण, हरिसेनगंज (प्रयागराज)। कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में मनौरी बाजार स्थित मीरपुर गांव में 30 अगस्त को अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। आसपास के मकान भी जमींदाज हो गए थे। इसमें अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है।
पुलिस को इस पटाखा फैक्ट्री कारोबारियों के तार प्रयागराज में मिले हैं। गंगापार में मऊआइमा कस्बे में दबिश देकर कौशांबी पुलिस ने 30 अगस्त की देर रात दबिश दी। मऊआइमा कस्बा स्थित पूरे मियां जी मोहल्ले के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों (एक पुरुष तथा दो महिलाएं) को पकड़कर पूछताछ के लिए कौशांबी ले गई है।
इस संबंध में मऊआइमा के इंस्पेक्टर जगरदीश कुशवाहा का कहना है कि एक परिवार से जुड़े तीन पटाखा कारोबारियों को पूछताछ के लिए मऊआइमा कस्बे से कौशांबी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक यहां भी अवैध पटाखे का कारोबार चोरी छिपे जारी है। 12 अक्टूबर 2011 को किराए के मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री मे भयंकर विस्फोट हुआ था। इसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं को शामिल करते हुए हुए जांच पड़ताल कर रही है।
बरामद हुआ था पटाखा, पकड़े गए थे कारोबारी
दो वर्ष पूर्व मऊआइमा की पुलिस ने दीपावली पर्व के दौरान सुल्तानपुर खास से 13 बोरी अवैध रूप से पटाखों का जखीरा बरामद करते हुए एफआईआर पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की थी। ऐसे में यदि पुलिस प्रशासन अवैध पटाखों पर शिकंजा कसने के लिए निरंतर अभियान चलाती है तो निश्चित रूप से अवैध पटाखों के आयात निर्यात पर लगाम लग सकता है।
