विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु, दिल्ली, बंगाल और यूपी-बिहार के बीच दौड़ेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Wed, 16 Sep 2026 06:34 PM (IST)

रेलवे ने उत्तर, दक्षिण और पूर्व के लिए विशेष ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी की है। प्रयागराज से तिरुनेलवेली, ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रेलवे ने उत्तर, दक्षिण और पूर्व के लिए नई समय सारिणी जारी की।

  2. प्रयागराज-तिरुनेलवेली स्पेशल ट्रेन यूपी सहित छह राज्यों को जोड़ेगी।

  3. नई दिल्ली से हावड़ा, भागलपुर, दानापुर के लिए भी विशेष ट्रेनें।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे ने उत्तर से दक्षिण और पूर्व तक स्पेशल ट्रेनों के लिए नई समय सारिणी जारी कर दी है। प्रयागराज से तमिलनाडु के लिए 04171/04172 प्रयागराज–तिरुनेलवेली स्पेशल (21 कोच) चार-चार फेरों में चलेगी।

यह ट्रेन यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को जोड़ेगी। 19 सितंबर से 10 अक्टूबर तक यह प्रत्येक शनिवार रात 10:20 बजे प्रयागराज से चलकर सोमवार दोपहर 1:15 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी। वापसी में 21 सितंबर से 12 अक्टूबर तक हर सोमवार रवाना होगी।

नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल (04052/04051) - दो अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच नौ फेरों के लिए साप्ताहिक चलेगी। (दिल्ली से शुक्रवार, हावड़ा से रविवार)। आनंद विहार–भागलपुर दैनिक स्पेशल (04062/04061)- 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक दोनों दिशाओं से 47-47 फेरों के साथ रोजाना चलेगी। यह गया, किऊल और जमालपुर होकर गुजरेगी।

नई दिल्ली–दानापुर सुपरफास्ट (04090/04089) इस साप्ताहिक सेवा की अवधि दो अक्टूबर से 21 नवंबर तक (8 फेरे) बढ़ा दी गई है।

गाड़ी संख्या 04169/04170 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल को दो अक्टूबर से फफूंद स्टेशन पर दासे मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। वहीं इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल तीन अक्टूबर से झींझक स्टेशन पर संशोधित समय शाम 4:03 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- पूजा में घर जाना होगा आसान, कोलकाता से नई दिल्ली, ऋषिकेश और अमृतसर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें