विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूजा में घर जाना होगा आसान, कोलकाता से नई दिल्ली, ऋषिकेश और अमृतसर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published: Wed, 16 Sep 2026 12:47 PM (IST)

Indian Railway Update: रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पर्व के लिए विशेष ट्रेनें।

  2. हावड़ा-नई दिल्ली, कोलकाता-ऋषिकेश, कोलकाता-अमृतसर रूट पर।

  3. आसनसोल मंडल के स्टेशनों पर ठहराव होगा।

जागरण संवाददाता, आसनसोल। आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा हावड़ा–नई दिल्ली, कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश तथा कोलकाता–अमृतसर के बीच तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल नई दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार को 18:15 बजे दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक कुल नौ फेरे लगाएगी तथा अगले दिन 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वापसी दिशा में हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशल हावड़ा से प्रत्येक रविवार को 01:40 बजे, चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक कुल नौ फेरे लगाएगी तथा अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।

योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता स्पेशल योग नगरी ऋषिकेश से प्रत्येक शुक्रवार को 22:20 बजे, 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक कुल छह फेरे लगाएगी तथा तीसरे दिन 08:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी दिशा में कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल कोलकाता से प्रत्येक रविवार को 13:55 बजे, 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक कुल छह फेरे लगाएगी तथा अगले दिन 23:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। दोनों दिशा में यह ट्रेन दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी।

अमृतसर–कोलकाता स्पेशल अमृतसर से प्रत्येक बुधवार को 20:10 बजे, सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी तथा तीसरे दिन 15:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी दिशा में कोलकाता–अमृतसर स्पेशल कोलकाता से प्रत्येक शनिवार को 04:45 बजे, दिनांक 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी तथा अगले दिन 21:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।