विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIIT प्रयागराज में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, गेट-नेट पास अभ्यर्थियों को मिलेगी छूट

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:29 PM (IST)

आईआईआईटी प्रयागराज में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी अगली कटऑफ तिथि 30 नवंबर निर्धारित है।

IIIT में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू।

IIIT में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू।

HighLights

  1. आईआईआईटी प्रयागराज में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू।

  2. आवेदन की अगली कटऑफ तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई।

  3. गेट/नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग परीक्षा से छूट।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) आधारित पीएचडी कार्यक्रमों के लिए संशोधित रोलिंग विज्ञापन जारी किया है।

इसके तहत संस्थान या बाहरी फेलोशिप के साथ पीएचडी और वर्किंग प्रोफेशनल श्रेणी में प्रवेश लिया जा सकता है। आवेदन के लिए अगली कटआफ तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए दो चरणों में चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले चरण में दो घंटे की कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा होगी।

यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 50 अंक के सामान्य और 50 अंक के विभागीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गेट, नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग परीक्षा से छूट मिलेगी।

वर्किंग प्रोफेशनल श्रेणी के अभ्यर्थियों को भी सीधे साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। दूसरे चरण में विभागीय विशेषज्ञों का पैनल अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लेगा।

आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये निर्धारित है। एक से अधिक विभाग में आवेदन करने के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें- काशी को मिलने जा रही हैं 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, सड़क पर‍िवहन के साथ पर्यावरण का भी ख्‍याल