विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्यार में मिला धोखा तो रेलवे ट्रैक पर लेट गई लड़की, लोगों ने पास जाकर देखा तो हाथ से बह रही थी खून की धार, फिर...

By Sanjeev TiwariEdited By: Shivam Yadav
Published: Sun, 22 Oct 2023 08:15 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने प्यार में धोखा मिलने ...और पढ़ें

प्रेम में असफल समझ युवती ब्लेड से हाथ काट किया आत्महत्या का प्रयास
प्रेम में असफल समझ युवती ब्लेड से हाथ काट किया आत्महत्या का प्रयास

संवाद सूत्र, हंडिया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने प्यार में धोखा मिलने पर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का फैसला कर डाला। प्रेमी से मिले धोखे के कारण वह तनाव में आ गई और रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गई। वहीं, जब स्थानीय लोगों की नजर लड़की पर पड़ी तो वे उसको बचाने पहुंचे। लोगों ने वहां का नजारा देखा तो वे भी हैरान रह गए।

जानकारी के मुताबिक, मामला प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र का है। हंडिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने प्यार में अपने आप को प्रेम में असफल देख ब्लेड से हाथ काट कर रेलवे ट्रैक पर जा पहुंची, जहां पहुंचते ही गश खाकर गिर गई, जिसको देख ग्रामीणों ने सूचना हंडिया पुलिस को दी।

पुलिस को अचेतावस्था में मिली युवती

मौके पर पहुंची हंडिया पुलिस व सैदाबाद चौकी प्रभारी शिवेंद्र सिंह अचेतावस्था में मिली युवती को प्राथमिक उपचार के लिए उपरदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख स्वरूपरानी चिकित्सालय भेज दिया। वहीं, 7 घंटे डॉक्टर के उपचार से स्वस्थ होने के बाद वह अपने रिश्तेदार के घर पहुंची।

यह भी पढ़ें: यूपी के मदरसों को मिल रही विदेशी फंडिंग? सीएम योगी के निर्देश पर SIT टीम का गठन; भेजे जाएंगे नोटिस 

बताया गया कि उक्त युवती भदोही की रहने वाली है, जो इन दोनों कोलकाता में रहती थी। कुछ दिन पहले हंडिया थाना क्षेत्र के गांव पहुंची, जहां अपने रिश्तेदार प्रेमी से मिलकर शादी की बात की। शनिवार की देर रात तक शादी का फैसला न होने के कारण परेशान युवती रविवार की सुबह ब्लेड से हाथ काट कर आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: विशेष सुरक्षा बैरक में रखे गए सपा नेता आजम खां, जेल के मुख्य गेट तक गया काफिला; साथ में रहेंगे तीन और कैदी