विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विशेष सुरक्षा बैरक में रखे गए सपा नेता आजम खां, जेल के मुख्य गेट तक गया काफिला; साथ में रहेंगे तीन और कैदी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 22 Oct 2023 05:43 PM (IST)

Sitapur News जौहर विश्वविद्यालय के एक मामले में सजा होने के बाद एक बार फिर समाजवादी पार्टी के नेता आजम ...और पढ़ें

विशेष सुरक्षा बैरक में रखे गए सपा नेता आजम खां, जेल के मुख्य गेट तक गया काफिला
विशेष सुरक्षा बैरक में रखे गए सपा नेता आजम खां, जेल के मुख्य गेट तक गया काफिला

संवाद सूत्र, सीतापुर। जौहर विश्वविद्यालय के एक मामले में सजा होने के बाद एक बार फिर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां को सीतापुर जेल भेज दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच वह रविवार सुबह करीब 10 बजे सीतापुर जेल पहुंचे। उनका काफिला जेल के मुख्य गेट तक गया। किसी से बात करने की अनुमति नहीं दी गई।

उन्हें जेल की विशेष सुरक्षा बैरक में रखा गया है। इसमें उनके साथ तीन कैदी और रहेंगे। आजम इससे पहले करीब 26 महीने सीतापुर जेल में निरुद्ध रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर 20 मई 2022 को उनकी रिहाई हुई थी।

जेल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

आजम को पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला के साथ 20 फरवरी 2020 को रामपुर से सीतापुर शिफ्ट किए गए थे। आजम के एक बार फिर सीतापुर जेल में शिफ्ट किए जाने को लेकर सुरक्षा के साथ ही राजनीति मायने भी निकाले जा रहे हैं। उधर, जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा कर दिया है। बाहर पहरा बढ़ा दिया गया है और अंदरुनी सुरक्षा को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि आजम को विशेष सुरक्षा बैरक में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: सीओ जिलाउल हक हत्याकांड की CBI जांच फिर हुई शुरू, राजा भैया के प्रतिनिधि ने सीओ की पत्नी की FIR को दी चुनौती