विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dev Diwali 2023: आज देव दीपावली पर दीपों से जगमग होंगे नदियों के घाट, जानें दीपदान का ये विशेष महत्व

By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
Published: Mon, 27 Nov 2023 05:15 AM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा का रविवार दोपहर 3.16 बजे से प्रारंभ हो गया और सोमवार दोपहर 2.17 बजे तक रहेगी। वेद-पुराणों में ...और पढ़ें

आज देव दीपावली पर दीपों से जगमग होंगे नदियों के घाट।
आज देव दीपावली पर दीपों से जगमग होंगे नदियों के घाट।

HighLights

  1. रविवार दोपहर 3.16 बजे लगी कार्तिक पूर्णिमा सोमवार दोपहर 2.17 बजे तक रहेगी
  2. संगम, दशाश्वमेध घाट, बलुआघाट समेत अन्य घाटों पर होंगे आयोजन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यश, समृद्धि, आरोग्य, सुख-शांति और मन में प्रसन्नता के लिए देव दीपावली का पावन पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। नदी, सरोवर किनारे दीप जलाने के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। कार्तिक पूर्णिमा का रविवार दोपहर 3.16 बजे से प्रारंभ हो गया और सोमवार दोपहर 2.17 बजे तक रहेगी।

जलाए जाएंगे लाखों दीप

वेद-पुराणों में इस दिन स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व उल्लिखित है। शाम को संगम तट, बलुआघाट स्थित यमुना नदी किनारे बारादरी पर, गंगा और यमुना के अन्य घाटों, ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों के किनारे लाखों दीप जलाए जाएंगे। इसमें जिला प्रशासन के अलावा विभिन्न संस्थाएं और समितियां भी दीपदान में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करेंगी।

घी की दीपक जलाने से देवता होंगे प्रसन्न

पाराशर ज्योतिष संस्थान के निदेशक आचार्य विद्याकांत पांडेय ने बताया कि भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पृथ्वी को प्रलय से बचाया था। इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर मानवता की रक्षा की थी।

इन दोनों ही अवसर पर खुशी जताने के लिए देवताओं ने संसार को दीपों से जगमग किया था, तब से इसे देव दीपावली के रूप में मनाने की प्रथा है। आचार्य विद्याकांत ने कहाकि सोमवार शाम को लोग घर में, मंदिरों में, किसी नदी या सरोवर किनारे घी की दीपक जलाएं तो देवता प्रसन्न होंगे। इससे सुख शांति, समृद्धि, आरोग्यता और प्रसन्नता मिलती है।

सजाए जाएंगे घाट व मंदिर 

देव दीपावली को हरिहर गंगा आरती समिति संगम के रामघाट पर मनाएगी। दीप महोत्सव, आतिशबाजी होगी। संकटमोचक हनुमान मंदिर, दशाश्वमेध घाट पर स्थित मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, नागवासुकि मंदिर, भगवान वेणी माधव माधव मंदिर, भारद्वाज आश्रम मंदिर में देव दीपावली भव्य तरीके से मनाई जाएगी। इसके अलावा रंगोली से भी घाट व मंदिर सजाए जाएंगे।

कार्यक्रम के संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इन सभी स्थानों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। समिति के सदस्य बड़े बाबू, सुरेश चन्द्रा, प्रमोद पांडेय, नरेन्द्र कुमार मौर्या, चुन्नू, संजय कुमार, लाल जी यादव, राजेश निषाद अवधेश यादव, तीर्थराज पांडेय, कुलदीप मिश्रा आदि ने इसमें श्रद्धालुओंं से आने और दीप जलाने की अपील की है।

यह भी पढ़ेंः Uttarkashi Tunnel Rescue: बीएसएनएल ने सुरंग में दी दूरसंचार की व्यवस्था, कोल इंडिया की टीम भी हुई रेस्‍क्‍यू में शाम‍िल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।