Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- सपा के पास दुष्प्रचार के अलावा कोई मुद्दा नहीं, 2027 में तीसरी बार यूपी में सरकार बनाने का किया दावा

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 03:47 PM (IST)

    यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और विपक्ष के दुष्प्रचार को नाकाम करें। उन्होंने 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को नमन किया और जीएसटी के नए स्लैब से सभी को लाभ होने की बात कही। सपा को आड़े हाथों भी लिया।

    Hero Image
    प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा पर निशाना साधा, यूपी में अगली सरकार बनाने का दावा किया।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिक्षक दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को प्रयागराज में थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने को कहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केशव मौर्य बोले कि कार्यकर्ता विपक्ष के दुष्प्रचार को नाकाम करें। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है। सपा के पास दुष्प्रचार के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। 

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Flood News : गंगा-यमुना ने फिर पकड़ी रफ्तार, प्रयागराज के नदी के तटवर्ती इलाकों में पांचवीं बार बढ़ी धड़कनें

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य जिला पंचायत सभागार में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में शामिल होने से पूर्व सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान कहा, जनता कमल के निशान के साथ है।

    शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बोले, व्यक्ति के जीवन की पहली गुरु मां होती है। उसके बाद शिक्षकों के सान्निध्य में आगे बढ़ते हैं। राष्ट्र और समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाने वाले गुरुजन हैं। उनका हमेशा शीश नवाकर नमन करता हूं।

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025 : पितृ पक्ष में खरीदारी करना शुभ है अथवा अशुभ..., क्या कहते हैं प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य

    जीएसटी के नए स्लैब के संदर्भ में कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से किया गया वायदा पूरा कर दिया। जीएसटी के नए स्लैब से सभी को लाभ होगा। नई दरें 22 सितंबर से लागू हो रही हैं। विश्व जताया कि भविष्य में भारत विश्व की आर्थिक, सामरिक शक्ति बनेगा। इसके लिए हम सब को स्वदेशी अपनाना होगा।

    यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025 : पितृपक्ष की शुरूआत चंद्र ग्रहण से, भारत में Timing, सूतक में क्या वर्जित, क्या प्रभाव होगा, बता रहे ज्योतिर्विद

    उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान जैसे राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं लेकिन भारत हर स्थिति से निपटने में सक्षम है। उप मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा चलेगा। संगठनात्मक कार्यक्रम के अलावा सभी लोग पर्यावरण की रक्षा के लिए एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें।

    सपा पर निशाना साधते हुए केशव बोले, उस समय किडनेपिंग, गुंडागर्दी, जमीन कब्जा जैसी घटनाएं आम थी। यदि सपा की सरकार बनी तो फिर इन्हीं चीजों को झेलना होगा। दावा किया कि बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सीमांचल एक्सप्रेस से 30 बच्चे Rescued, बिहार से ले जाए जा रहे थे, पांच दिन में दूसरी घटना, मानव तस्करी की आशंका

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वार्ड 48 अलोपीबाग के वरिष्ठ पार्षद उमेश मिश्रा व भाजपा कार्यकर्ता सुभाष वैश्य के पुत्र व महेंद्र तिवारी के पुत्र के निधन की पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की। कहा, ये सभी लोग पार्टी के कर्मठ सदस्य रहे।

    इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीके सिंह, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, कविता पटेल, विनोद प्रजापति, कुंज बिहारी मिश्रा, शशि वार्ष्णेय, मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे।

    केशव से मिले व्यापारी, अतिक्रमण के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

    श्री कटरा व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष गोपालबाबू जायसवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य से मिला। ज्ञापन सौंपते हुए कटरा नेतराम चौराहे से विश्वविद्यालय चौराहे तक अतिक्रमण के बारे में बताया। कहा गया कि एक सितंबर को एडीएम सिटी की अध्यक्षता में श्रीकटरा व्यापार मंडल के साथ ही अन्य व्यापार संगठनों की बैठक हुई थी। इसमें आक्रमण के खिलाफ कटरा में भी अभियान चलाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं नगर निगम पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है।

    बाजार में पुलिस पिकेट नहीं

    अध्यक्ष ने बताया की पहले मनमोहन पार्क व कटरा नेतराम चौराहे पर पहले दो सिपाही तैनात किए जाते थे, लेकिन दो वर्षों से यहां पिकेट की तैनाती नहीं हो रही है। बाजार होने की वजह से यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती जरूरी है, इसलिए यहां पुन: पिकेट काे तैनात किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही आनलाइन व्यापार में तीन हजार रुपये से कम की खरीदारी पर रोक लगवाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उप उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने प्रतिनिधि मंडल को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कन्हैया लाल, गया प्रसाद, अनुराग जायसवाल, नवीन जायसवाल आदि रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner