विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-हावड़ा रूट पर 160 KM/H की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी, यात्रियों का सफर होगा सुपरफास्ट

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:33 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 08:34 PM (IST)

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए बिजली व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दिल्ली-हावड़ा रूट पर 160 किमी/घंटा गति की तैयारी।

  2. प्रयागराज मंडल में तीन नए सब-स्टेशन ऊर्जीकृत होंगे।

  3. आगरा मंडल में भी बिजली व्यवस्था का काम पूरा।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटे की गति से चलाने के लिए बिजली व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

'मिशन रफ्तार' के तहत प्रयागराज मंडल में कानपुर से मुगलसराय के बीच तीन नए सब-स्टेशन करछना, कुरस्ती कलां और मनौरी में चार्जिंग का काम पूरा हो चुका है।

जल्द ही इन्हें पूरी तरह चालू (ऊर्जीकृत) कर दिया जाएगा। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, इन सब-स्टेशनों के शुरू होने से हाई-स्पीड ट्रेनों को निर्बाध बिजली मिलेगी, जिससे 160 की रफ्तार से ट्रेनें चलाना आसान हो जाएगा।

इसके साथ ही आगरा मंडल में भी बड़ा काम हुआ है। वहां छाता ट्रैक्शन सब-स्टेशन को चार्ज कर लिया गया है, जबकि कोसीकलां, मथुरा और शोलाका में भी बिजली से जुड़े काम पूरे हो चुके हैं। इस तकनीकी सुधार से यात्रियों का सफर पहले से अधिक तेज और सुरक्षित होगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर्व के लिए लखनऊ होकर मुंबई के लिए चलेंगी 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग