दीपावली और छठ पर्व के लिए लखनऊ होकर मुंबई के लिए चलेंगी 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग
रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व के लिए लखनऊ होकर मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
लखनऊ से मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
दीपावली और छठ पर्व के लिए यात्रियों को राहत।
ट्रेनें 21 अक्टूबर से 13 नवंबर तक संचालित होंगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए लखनऊ होकर मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को राहत मिलेगी।
भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के परिचालन अनुभाग के अधिकारियों ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा था। बोर्ड ने इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन 04212 सुलतानपुर-एलटीटी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुलतानपुर से चलेगी।
यह ट्रेन सुलतानपुर से सुबह चार बजे चलकर लखनऊ से सुबह 6:20 बजे हेकर कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए अगले दिन एलटीटी दोपहर दो बजे पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन 04211 स्पेशल 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को एलटीटी से रवाना होगी। यह ट्रेन एलटीटी से दोपहर तीन बजे चलकर अगले दिन लखनऊ रात 8:50 बजे होते हुए सुलतानपुर रात 11 बजे पहुंचेगी।
उधर ट्रेन 04226 वाराणसी-एलटीटी स्पेशल 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी से और 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से चलेगी।
04226 स्पेशल वाराणसी से रात 1:35 बजे चलकर जौनपुर सिटी, सुलतानपुर होते हुए लखनऊ में सुबह 6:20 बजे होते हुए कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी , बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए अगले दिन एलटीटी दोपहर दो बजे पहुंचेगी।
वापसी में 04225 स्पेशल एलटीटी से दोपहर तीन बजे चलकर अगले दिन लखनऊ में रात 8: 50 बजे होते हुए वाराणसी रात 2:05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी थर्ड इकोनोमी की 14 और जनरल श्रेणी की चार बोगियां होंगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर और दिल्ली के बीच 16 सितंबर से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दीपावली और छठ पर घर जाने वालों को मिलेगी राहत
