विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर और दिल्ली के बीच 16 सितंबर से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दीपावली और छठ पर घर जाने वालों को मिलेगी राहत

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:55 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के लिए गोरखपुर के रास्ते दिल्ली तक 75 फेरों में पूजा स्पेशल ट्रेन (04014/04013) चलाने की घोषणा की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दशहरा, दीपावली, छठ पर्व के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन।

  2. गोरखपुर के रास्ते दिल्ली तक 75 फेरों में चलेगी।

  3. 16 सितंबर से 30 नवंबर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर दिल्ली (आनंद विहार) आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते 04014/04013 नंबर की आनन्द विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन 75 फेरा में चलायी जाएगी। यह ट्रेन आनन्द विहार टर्मिनल से 16 सितम्बर से 29 नवम्बर तक तथा लौकहा बाजार से 17 सितम्बर से 30 नवम्बर तक चलेगी।

इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09, तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 कोच लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में जीआरपी और पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सात राज्यों से बरामद किए 1362 मोबाइल फोन