विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP DElEd Result : डीएलएड तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित, 25996 परीक्षार्थी उत्तीर्ण; वेब साइट पर देखें परिणाम

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 15 Oct 2026 12:57 PM (IST)

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डीएलएड के विभिन्न सत्रों के तृतीय सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 36181 परीक्षार्थियों में से 25996 उत्तीर्ण हुए, जबकि 8644 अनुत्तीर्ण रहे।

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित हुआ है।

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित हुआ है।

HighLights

  1. 36181 परीक्षार्थियों में से 8644 अनुत्तीर्ण, 1541 के परीक्षा परिणाम अधूरे 

  2. सत्र 2018, 2019, 2021, 2022, 2023 संग सितंबर 2026 के नतीजे घोषित

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP DElEd Result सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डीएलएड द्विवार्षिक पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें सत्र 2018, 2019, 2021, 2022, 2023 के साथ सितंबर 2026 के नतीजे शामिल हैं।

1541 अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम अधूरे

डीएलएड 2023 बैच के तृतीय सेमेस्टर में 8644 प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण घोषित हुए हैं, जबकि 36181 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 1541 अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम अधूरे हैं। 370 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। उत्तीर्ण घोषित होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 25996 है।

296 अनुपस्थित रहे

डीएलएड 2023 प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत 11830 प्रशिक्षुओं में से 296 अनुपस्थित रहे और 154 का परिणाम अपूर्ण है। 2517 फेल हो गए जबकि 9151 ने परीक्षा पास कर ली है। डीएलएड 2022 तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत 4200 प्रशिक्षुओं में से 312 अनुपस्थित, 32 का परिणाम अपूर्ण, 983 अनुत्तीर्ण और 3183 उत्तीर्ण हैं।

113 का परिणाम अपूर्ण

UP DElEd Result डीएलएड 2021 तृतीय सेमेस्टर में 1302 प्रशिक्षुओं में से 38 अनुपस्थित रहे, 113 का परिणाम अपूर्ण है। 68 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण जबकि 348 उत्तीर्ण हुए हैं। सचिव राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि परीक्षा परिणाम संस्थान की वेबसाट पर भी उपलब्ध है।