अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला, MP-MLA कोर्ट में मंत्री नंदी के खिलाफ परिवाद दाखिल
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के खिलाफ प्रयागराज की एमपी-एमएलए अदालत में मानहानिकारक पोस्ट को लेकर परिवाद दाखिल किया गया है।

मंत्री नन्दी के खिलाफ परिवाद दाखिल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं शहर दक्षिणी से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर कथित मानहानिकारक पोस्ट करने के आरोप में एमपी-एमएलए अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है।
परिवाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संदीप यादव की ओर से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए की अदालत में प्रस्तुत किया गया।
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि 18 जुलाई 2026 को मंत्री नन्दी के फेसबुक अकाउंट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत उनके परिवार के लोगों के संबंध में तथ्यहीन, अपमानजनक और मानहानिकारक वीडियो व टिप्पणियां प्रसारित की गईं।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट को समर्थकों की ओर से भी बड़े पैमाने पर साझा किया गया। इससे इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां बढ़ीं और नेताओं की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची।
शिकायतकर्ता ने अदालत से परिवाद पर संज्ञान लेकर बयान दर्ज करने और आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने की प्रार्थना की है। मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।
यह भी पढ़ें- सोनीपत में कुंडली नपा सचिव पवित्र गुलिया का तबादला, नूंह के सेक्रेटरी मोहित हुड्डा को सौंपा गया कार्यभार