विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'योगी सरकार का जाना तय, हर वर्ग के लोगों में असंतोष', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने दिखाए तेवर

By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 25 Oct 2026 02:51 PM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हर वर्ग में असंतोष है ...और पढ़ें

प्रयागराज में आयोजित सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना व अन्य। जागरण

प्रयागराज में आयोजित सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना व अन्य। जागरण

HighLights

  1. कांग्रेस का सरदार पटेल संस्थान अलोपीबाग में सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित

  2. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी पहुंचे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा, प्रदेश की योगी सरकार ने हर वर्ग परेशान है। सरकार ने पिछड़ा और दलितों को छला है। बेरोजगार युवाओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। सरकार रोजगार देने में विफल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। ऐसे में योगी सरकार का जाना तय है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से रविवार को सरदार पटेल संस्थान अलोपीबाग में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने दावा किया कि अगली सरकार कांग्रेस के सहयोग से बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सिर्फ लच्छेदार वादे करती है, एक भी वादा पूरा नहीं किया है। इसकी वजह से हर वर्ग के लोगों में असंतोष व्याप्त है।

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार को आड़ेहाथों लिया।  प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मंच पर पहुंच गए हैं। इसके बाद शंकरलाल मेमोरियल हॉल में प्रयागराज जोन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक होगी।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोना मिश्रा 25 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगी, महारैली और चुनाव की रणनीति पर करेंगी मंथन

यह भी पढ़ें- प्रयागराज से विंध्याचल-चित्रकूट तक मेट्रो विस्तार की सिफारिश, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट प्रणाली की कवायद शुरू