चिराग पासवान आज आएंगे प्रयागराज, 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम के जरिए युवाओं से करेंगे संवाद
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज प्रयागराज में 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे।

चिराग पासवान
HighLights
चिराग पासवान प्रयागराज में 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम में।
युवाओं से संवाद कर पार्टी की पकड़ मजबूत करेंगे।
2027 विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज प्रयागराज से।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को प्रयागराज में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम से युवाओं की नब्ज टटोलेंगे।
शाम चार बजे युवाओं से संवाद करके अपनी पार्टी की पकड़ मजबूत करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र मुन्ना, सांसद जमुई व उप्र प्रभारी अरुण भारतीय भी रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक विकास विजय नारायण पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है।
इस रैली का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के चुनावी अभियान का आगाज करना और युवाओं तथा छात्रों से सीधी वार्ता करना है। इस संवाद कार्यक्रम के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बड़े नेता और पदाधिकारी शनिवार को पहुंच गए।
