छठ पूजा के बाद परदेसियों का पलट प्रवाह, सीट के लिए रस्साकशी; 12 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू
छठ पर्व के बाद प्रयागराज से दूसरे राज्यों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ है। सभी ट्रेनें पूरी तरह ...और पढ़ें

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर यात्रियों की भीड़। जागरण
HighLights
छठ पूजा के बाद रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़।
दूसरे राज्यों को जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह फुल।
यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गईं।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। छठ पर्व के बाद रेलवे स्टेशनों पर जबरदस्त भीड़ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है। सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। एक-एक सीट के लिए रस्साकशी चल रही है। हालांकि, यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन ने नियमित के साथ ही 12 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही हैं।
छह पर्व सोमवार को समाप्त हुआ तो मंगलवार सुबह से प्रयागराज जंक्शन, छिवकी और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ एकत्र होने लगी। दूसरे राज्यों के लिए यहां से चलने या फिर दूसरे स्थान से आने वालीं सभी ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। जनरल और स्लीपर बोगियां ठसाठस भरी हुई हैं।
यात्री एसी थर्ड तक में दाखिल हो जा रहे हैं। इन्हें बाहर उतारने के लिए आरपीएफ व जीआरपी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज होकर गुजरने वाली कई एकतरफा और नियमित विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
20 नवंबर के बीच चलने वाली इन ट्रेनों से दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत अन्य कई जगहों पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलने का दावा किया गया है। इन ट्रेनों का प्रयागराज जंक्शन, छिवकी और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। बेंगलुरु से दानापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 06595 बुधवार को रात 8.25 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।
छपरा-अहमदाबाद विशेष ट्रेन 05067 बुधवार रात 2.20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। गया-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन नंबर 03691 बुधवार दोपहर 2.05 बजे छिवकी पहुंचेगी। जमालपुर-उधना विशेष ट्रेन 05567 गुरुवार सुबह 6.15 बजे छिवकी आएगी। मधुबनी-अहमदाबाद ट्रेन नंबर 05581 गुरुवार सुबह 7.45 बजे छिवकी आएगी।
इसके अलावा मालदा टाउन-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन संख्या 03457 बुधवार को सूबेदारगंज स्टेशन पर रात 3.10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 03458 गुरुवार को शकूरबस्ती से चलकर शुक्रवार सुबह 4.30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
अहमदाबाद-दरभंगा ट्रेन 09465 प्रयागराज जंक्शन पर 21 नवंबर को रात 9.35 बजे और वापसी में ट्रेन नंबर 09466 सोमवार को शाम 5.35 बजे पहुंचेगी। अहमदाबाद-मधुबनी ट्रेन नंबर 09433 बुधवार सुबह 10 बजे छिवकी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09434 शुक्रवार सुबह 7.45 बजे छिवकी आएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।