विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AU PG Admission : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के नए कटऑफ पर 10 अगस्त तक फीस जमा होगी

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 09 Aug 2026 06:24 PM (IST)

AU PG Admission इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए हैं, जिसमें फीस जमा करने की ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की फाइल फोटो।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की फाइल फोटो।

HighLights

  1. 10 अगस्त की शाम पांच बजे तक अभ्यर्थियों का हो सकेगा प्रवेश 

  2. शैक्षणिक सत्र 2026-27 में परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश सूचना

  3. ईश्वर शरण कॉलेज में बीएससी बायो में सामान्य का कटऑफ 460 अंक

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। AU PG Admission इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कई विषयों के नए कटऑफ पर प्रवेश सोमवार शाम पांच बजे तक होंगे। इसमें मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस, भौतिक विज्ञान, मैटेरियल्स साइंस, एमबीए, राजनीति विज्ञान, मास कम्युनिकेशन, मध्य/आधुनिक इतिहास और डिफेंस स्टडीज शामिल हैं। फीस जमा करने की अंतिम समय सीमा 10 अगस्त को शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है।

किस विषय का कितना कटऑफ?

मनोविज्ञान में सामान्य वर्ग का कटऑफ 204 अंक, ओबीसी वर्ग में 186, एससी में 150 और ईडब्ल्यूएस में 176 अंक या अधिक वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। एएमएससी कंप्यूटर साइंस में ओबीसी वर्ग के लिए 128 अंक या अधिक कटऑफ है। एमएससी भौतिक विज्ञान में ओबीसी वर्ग के लिए कटऑफ 117 अंक या अधिक रखा गया है।

एमए मध्यकालीन/आधुनिक इतिहास में भी प्रवेश जारी

AU PG Admission एमएससी मैटेरियल्स साइंस में ओबीसी के लिए 30 अंक, एससी के लिए 15 अंक और एसटी के लिए 10 अंक या अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं। एमबीए में सामान्य वर्ग के लिए 279 अंक कटऑफ है। राजनीति विज्ञान में एससी का कटऑफ 139 अंक है। एमए मध्यकालीन/आधुनिक इतिहास के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। एमए/एमएससी डिफेंस स्टडीज में ओबीसी वर्ग का कटऑफ 134.9 अंक है।  

ईश्वर शरण में ऑनलाइन प्रवेश

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक ईश्वर शरण डिग्री काॅलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में 10 अगस्त को प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किया गया है। कॉलेज की ओर से बीकाम, बीए, बीएससी गणित, बीएससी बायो और बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए श्रेणीवार न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। सभी प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से होंगे। अभ्यर्थियों को कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

बीएससी बायो में कटऑफ 

बीकाम में सामान्य वर्ग के लिए 265 अंक कटआफ है। एससी और एसटी वर्ग के सभी सीयूईटी पंजीकृत अभ्यर्थी आनलाइन प्रवेश ले सकेंगे। बीए में सामान्य वर्ग के लिए 340 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 160 अंक तथा एससी-एसटी वर्ग के सभी सीयूईटी पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा। इसी तरह बीएससी गणित में सामान्य वर्ग का कटआफ 375 अंक, जबकि एससी और एसटी वर्ग के सभी सीयूईटी पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश का प्रावधान किया गया है। बीएससी बायो में सामान्य वर्ग का कटआफ 460 अंक रखा गया है। बीए-एलएलबी में सामान्य वर्ग के लिए 440 अंक है।

यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य भर्ती के अभ्यर्थियों की नई मांग : शिक्षक भर्ती मुकदमों के निस्तारण के लिए समय सीमा हो, अलग बने व्यवस्था

यह भी पढ़ें- रेलयात्री ध्यान दें : चित्रकूट से सीधे जुड़ेगा प्रतापगढ़ व लखनऊ, कानपुर में नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन, कोच भी दोगुने