इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने BFA, BSC और BCom का नया कटऑफ जारी किया, क्या आपको प्रवेश का मौका मिला? यहां देखें अंक
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीएफए, बीएससी (जीव विज्ञान) और बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए नया कटऑफ जारी किया है। चयनित अभ्यर्थी 30 अगस्त तक अपनी फीस जमा कर सकते हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
HighLights
चयनित अभ्यर्थी 30 अगस्त की शाम पांच बजे तक फीस जमा कर सकेंगे
बीएफए में सामान्य वर्ग में 649.48 व अधिक अंक के अभ्यर्थी बुलाए गए
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए बीएफए, बीएससी (जीव विज्ञान) और बीकाम का नया कटऑफ जारी किया है। बीएफए में सामान्य वर्ग के लिए 649.48 या इससे अधिक अंक के लिए अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए बुलाए गए हैं। इसी प्रकार ओबीसी वर्ग के लिए 602.99 या इससे अधिक अंक निर्धारित किया गया है।
चयनित अभ्यर्थी 30 अगस्त शाम पांच बजे तक फीस जमा कर सकेंगे। बीएससी की 11वीं कटआफ में अनारक्षित वर्ग के लिए 495.90 से 497.33, ओबीसी के लिए 448.85 से 451.22, ईडब्ल्यूएस के लिए 449.59 से 453.39, एससी के लिए 394.22 से 396.39 और एसटी के लिए 288.72 से 302.01 अंक निर्धारित हैं।
इन अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा करने की अंतिम समय-सीमा 30 अगस्त सुबह 10 बजे तक है। बीकाम की 19वीं कटआफ में अनारक्षित वर्ग के लिए 430.50-432, ईडब्ल्यूएस 396.23-401.60, ओबीसी 381.55-381.60, एससी 312.50-313 और एसटी वर्ग के लिए अंक निर्धारित हैं।
